Skip to main content

MPPSC HINDI PAPER QUESTIONS 2014-2018 / MOST IMPORTANT QUESTION FOR HINDI PAPER

MPPSC MAINS 2019 PREPARATION - HINDI QUESTION 2014-2018/ MOST IMPORTANT QUESTIONS OF HINDI / MPPSC HINDI PAPER 

https://www.mppscexams.com/

 3 marker  
  2014
1 14 सितंबर क्यों महत्वपूर्ण है ? 
2 राजभाषा परीनियमावली के अनुसार '  ख 'क्षेत्र के राज्य कौन कौन है ?
३ हिंदी किस लिपि में लिखी जाती है ? कृपया नाम बताइए।
४ हिंदी के तीन मुख्य जनपदीय  विभाषाओं के नाम लिखिए।
५ हिंदी की सबसे पुरानी जीवित साहित्यिक पत्रिका का नाम एवं उसके प्रकाशन स्थल का नाम लिखिए।
६ एक भारतीय आत्मा के काव्य का मुख्य प्रतिपाद्य बताइए।
७ मलिक मोहम्मद जायसी की प्रमुख रचना का नाम, उसकी भाषा और लिपि का भी नाम लिखिए।
८ द्विभाषी नीति का आशय स्पष्ट कीजिए।
९ राजभाषा आयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है ?
१० कबीर के तीन काव्य शैलियों का उल्लेख कीजिए ।
११ पृष्ठांकन किसे कहते हैं ?
१२  पारिभाषिक शब्द से क्या तात्पर्य है ?
१३ ' मुहावरा ' और 'कहावत ' का अंतर बताइए ।
१४ देशज शब्द किसे कहते हैं ?
१५ शासकीय और अर्धशासकीय पत्रो में क्या अंतर होता है ?
१६ देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली तीन भारतीय भाषाओं के नाम बताइए ।
१७ ' खड़ी बोली' के पहले (पूर्व में) प्रचलित हिंदी कविता की भाषा का नाम बताइए ।
१८ ' परहित सरिस धर्म नहिं भाई ' किसकी पंक्ति है ?
१९  हिंदी साहित्य का इतिहास
लिखने वाले प्रारंभिक तीन लेखकों के नाम बताइए।
२० भारतवंशी बहुल विदेशों के  3 हिंदी लेखकों के नाम बताइए।


                                     3 marker  
          2015

१  राजभाषा अधिनियम 1976 के तहत निर्मित नियमों का उल्लेख कीजिए ।
२ हिंदी को राजभाषा के रूप में संवैधानिक मान्यता कब प्राप्त हुई  ?
३ राजभाषा परीनियमावली के अनुसार ' की ' क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किन्हीं तीन राज्यों के नाम लिखिए ।
४ संसदीय राजभाषा समिति का गठन कब और क्यों हुआ ? इस में कुल कितने सदस्य थे ?
५ राजस्थानी मराठी और नेपाली  भाषाओं की लिपि बताइए ।
६ भक्ति कालीन साहित्य में हिंदी की किन बोलियों का अधिकाधिक प्रयोग किया गया है ?
७ हिंदी में विराम चिन्ह के प्रयोग पर प्रकाश डालिए।
८ हिंदी के प्रथम समाचार पत्र तथा उसके संपादक का नाम उसके प्रकाशन वर्ष के साथ बताइए।
९ हिंदी के पर्यायवाची शब्द को परिभाषित कीजिए ।
१० तत्सम और तद्भव शब्दों का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
११  हिंदी के विकास में दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा मद्रास (चेन्नई       )के उद्देश्यों को लिखिए।
१२  देवनागरी लिपि की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
१३  हिंदी में प्रयुक्त योजक , प्रश्नवाचक एवं  विस्मयादिबोधक चिन्हों को दर्शाइए।
१४  स्त्रोत भाषा का अर्थ स्पष्ट कीजिए ।
१५ भारत में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन कब और कहां संपन्न हुआ  ?
१६ टिप्पण लेखन की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
१७ परिपत्र किसे कहते हैं ?
१८ संधि और समास में अंतर स्पष्ट कीजिए।
१९ भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त किन्हीं तीन भाषाओं के नाम बताइए।
२० संक्षेपण की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
3 marker  
  2016


१ पश्चिमी हिंदी किस अपभ्रंश से उत्पन्न हुई है ?
२ मालवी बोली को किस ' बोली वर्ग ' में स्थान दिया गया है?
३  देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से माना गया है ?
४  मध्यकाल में हिंदी पर किस विदेशी भाषा का प्रभाव अधिक था ?
५ राजभाषा अधिनियम किस वर्ष लागू हुआ था ?
६ शासकीय पत्र की विशेषताएं लिखिए।
७  टिप्पण की अवधारणा स्पष्ट कीजिए ।
८ ' विलोम ' और ' समानार्थी ' शब्दों का अंतर स्पष्ट कीजिए।
९ स्त्रोत भाषा और लक्ष्य भाषा के तात्पर्य और पार्थक्य पर प्रकाश डालिए।
१०  पारिभाषिक शब्द की तीन विशेषताएं लिखिए ।
११ संधि और समास का अंतर स्पष्ट कीजिए ।
१२ उद्धरण चिन्ह के रूपों को सोदाहरण लिखिए।
१३   सन 1992 ई. के बाद संविधान की अष्टम अनुसूची में कौन-कौन सी भाषाएं जोड़ी गई है ?
१४ भारत सरकार की राजभाषा विभाग द्वारा विकसित  दो सॉफ्टवेयर के नाम लिखिए ।
१५ ' भाषा ' और ' वाक 'में क्या अंतर है ?
१६ ' तद्भव ' शब्द किसे कहते हैं ?
१७  हिंदी भाषा में कौन सी दो प्रमुख विदेशी भाषाओं के शब्दों का आगमन हुआ है ?
१८ ' अर्थ ' की दृष्टि से शब्दों के तीन रूप लिखिए।
१९ ' पल्लवन ' का आशय स्पष्ट कीजिए।
२०  संक्षेपण की तीन विशेषताएं लिखिए।
                             CLECK HERE -- MPPSC EXAM PREPARATION 
3 marker  
2017

१ स्रोत भाषा और लक्ष्य भाषा का परिचय दीजिए ।
२ तद्भव शब्द का अर्थ समझाते में नृत्य , उष्ट्र ,पुष्प और दुर्लभ शब्दों का तद्भव रूप लिखिए।
३ कार्यालयीन भाषा के मुख्य गुण क्या क्या है ?
४ शब्द युग्म का तात्पर्य समझाइए ।
५ अर्धपारिभाषिक शब्द का तात्पर्य क्या है ?
६ अनुवादक के 3 गुण लिखिए। ७ स्वर संधि का तात्पर्य क्या है ?
८ संज्ञा के कितने भेद हैं और वे कौन-कौन से हैं ?
९ उपसर्ग का तात्पर्य क्या है ? १० हिंदी में मुख्य विराम चिन्ह कौन-कौन से हैं ?
११ कारको के अनुसार तत्पुरुष समास के कितने भेद हैं ?
१२ संक्षेपण माने क्या है ?
१३  ' पल्लवन ' की विशेषताएं लिखिए ।
१४ राजभाषा किसे कहते हैं ?
१५ लोकोक्ति और मुहावरे में अंतर क्या है ?
१६ मूर्धा से उच्चारित होने वाली ध्वनिया कौन-कौन सी है ?
१७ खड़ी बोली का विकास किस अपभ्रंश से हैं और यह मुख्य रूप से कहां कहां बोली जाती है ?
१८ विसर्ग संधि माने क्या है?
 १९ पर्यायवाची शब्द का मतलब क्या है ?
२० विलोम शब्द माने क्या है ?
3 marker  
2018

१  शौरसेनी अपभ्रंश के नागर रूप से निकलने वाली दो आधुनिक भाषाओं के नाम लिखिए ।
२ मेवाती बोली  किस भाषा के अंतर्गत आती है ?
३ खड़ी बोली का सर्वाधिक उपयुक्त प्राचीन नाम लिखिए।
४ राजभाषा संबंधी प्रावधान भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है ?
५ दंतोष्ठय वर्ण किसे कहते हैं ? उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।
 ६ अनौपचारिक पत्र किसे कहते हैं ?
७ प्रारूप लेखन की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए ।
८ लोकोक्ति को परिभाषित कीजिए।
९ भाषा और बोली में क्या अंतर है ?
१० यण संधि किसे कहते हैं ? उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए ।
११ देवनागरी लिपि की तीन विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
१२ सिंधी भाषा को किस संविधान संशोधन के तहत शामिल किया गया है ?
१३ 'संकर शब्द ' किसे कहते हैं ? दो उदाहरण लिखिए ।
१४ ' परसर्ग ' किसे कहते हैं ?दो उदाहरण लिखकर स्पष्ट कीजिए।
१५ अनुनासिक एवं अनुस्वार किसे कहते हैं ? दो दो उदाहरण लिखिए।
१६ कर्मधारय एवं बहुव्रीहि समास में अंतर लिखिए ।एक एक उदाहरण दीजिए।
१७  हंस पद किसे कहते हैं ? दो उदाहरण लिखिए ।
१८ राजभाषा अधिनियम 1976 का उल्लेख कीजिए
१९ मूलनिष्ठ और मूलाश्रित अनुवाद किसे कहते हैं ?स्पष्ट कीजिए।
२०  संपर्क भाषा किसे कहते हैं ?

MPPSC MAINS 2019 PREPARATION - HINDI QUESTION 2014-2018/ MOST IMPORTANT QUESTIONS OF HINDI / MPPSC HINDI PAPER 

https://www.mppscexams.com/


            गद्यावतरण का हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद
                           2014
निम्नलिखित गद्यावतरण का हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करिए।
प्राचीन भारतीय संस्कृति की मूल्यवान धरोहर हमें गौरवान्वित करने वाली है। औपनिवेशिक मानसिकता के कतिपय विदेशियों ने भी  इसे विकृत करने का प्रयास किया । इससे प्रभावित कुछ भारतीय विद्वानों ने भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की है। आज हमें इसे समझ कर सुधारना चाहिए ।अनेक महापुरुषों ने भी प्रकार से अपने विचारों को व्यक्त किया है क्योंकि यहां अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता सबको रही है भिन्नताओं के बावजूद उनके विचारों में, भावों में पर्याप्त समानता भी है यह देश मूलतः पंथनिरपेक्ष रहा है यहां सबको समान अवसर सहज ही प्राप्त हो रहा है ।हमें इस महान परंपरा का निर्वाह करना होगा ताकि किसी भी प्रकार से विघटनकारी तत्व प्रभावी ना हो पाए ।भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे ताकि सबको विकास के समान अवसर मिल सके।
             गद्यावतरण का हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद
                           2015
राष्ट्रीय चेतना का प्रवाह अविराम गति से बहता रहता है ।जिस प्रकार हिमालय से निकलने वाली गंगा अनेक मार्ग और रूप ग्रहण करती है तथा भारत के लोगों को की आध्यात्मिक और शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा करती है। उसी प्रकार हिमालय की  कंदराओ में रहने वाले मनुष्य के विचार, उनके देशवासियों को अनेक रूपों में ऐक्य का संदेश देने वाले प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं ।गंगा एक है किंतु उसके नाम अनेक है चाहे उसे हम मंदाकिनी कहे या भागीरथी अथवा किसी अन्य नाम से पुकारे , वह है एक ही ।उसका पवित्र जल लोगों को तृप्ती प्रदान करने वाली संजीवनी है ।गंगा देश के सभी स्थानों, समस्त वर्गो,  जातियों, गांवो और शहरों के निवासियों का मां के समान पालन पोषण करती है अपनी जन्मभूमि के प्रति यही मातृत्व भावना भारतीयों की राष्ट्रीय चेतना का मूल आधार है।

                                         CLECK HERE -- MPPSC EXAM PREPARATION

२। जिज्ञासा मनुष्य की स्वाभाविक प्रवृत्ति है और आनंद प्राप्ति उसकी स्वाभाविक कामना। भौतिकवादी मनुष्य में भी यह दोनों प्रवृतियां स्वाभाविक और जन्मजात है ।उनका संतोषजनक संबंध ना होने पर मनुष्य में एक और अनास्था और दूसरी और भय ,निराशा और अवसाद। यह मानव की विकृत अवस्था कही जा सकती है। सामान्य रूप से आज का मानव अधिक अतृप्तअधिक उद्विग्न और अधिक दुखी है ।इस विकृति से अनेक मानसिक और शारीरिक रोग उत्पन्न होते हैं। सूक्ष्म दृष्टि से देखा जाए तो आज के स्नायु व्यतिक्रम का मूल कारण यह विकृति ही प्रतीत होती है। इस विकृति का निदान और उपचार दोनों ही कठिन है इस प्रकार मानव का मानवत्व  उसके दानवत्व से आच्छादित हो गया है और विडंबना तो यह है कि मानव अपने बाहय परितोष के लिए नैतिक और मानवीय मूल्यों की परिभाषा को ही बदलने में जुटा हुआ है।
        गद्यावतरण का हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद
                           2016

१.  शिक्षा का मतलब यह नहीं कि तुम्हारे दिमाग में ऐसी बहुत सी बातें इस तरह ठूंस दी जाए कि अंतर्द्वंद होने लगे और तुम्हारा दिमाग उन्हें जीवन भर ना पचा सके। जिस शिक्षा से हम अपना जीवन निर्माण कर , मनुष्य बन सकें,  चरित्र गठन कर सके और विचारों का सामंजस्य कर सकें, वही वास्तव में शिक्षा कहलाने योग्य है । यदि तरह तरह की जानकारियों का संग्रह करना ही शिक्षा है, तब तो यह पुस्तकालय संसार में सर्वश्रेष्ठ मुनि है और विश्व कोष ऋषि। इसीलिए हमारा आदर्श यह होना चाहिए कि अपने देश की समग्र आध्यात्मिक शिक्षा और अलौकिक शिक्षा  के प्रचार का भार अपने हाथों में ले लें और जहां तक संभव हो राष्ट्रनीती से राष्ट्रीय सिद्धांतों के आधार पर शिक्षा का विस्तार करें।

२.  आज राष्ट्र में विभिन्न प्रकार की बुराइयां है । रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार ,अनाचार का चारों ओर बोलबाला है इस गंदे दलदल में सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि बड़े से बड़े शासनाधिकारी तक फंसे हुए हैं ।इन बुराइयों का अंत करना आवश्यक है हम अपने विद्यार्थियों से निवेदन करना चाहते हैं कि यह काम विध्वंसात्मक कार्यों में नहीं बल्कि रचनात्मक योग्यताओं से ही पूरा हो पाएगा।जहां तक संभव हो सके, विद्यार्थियों को राजनीति के कुचक्र में फंस कर अपनी शिक्षा में बाधा नहीं डालनी चाहिए। विद्या और ज्ञान व्यक्ति की पूंजी है। उन्हें खोकर व्यक्ति ठोकरे खाने के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं पा सकता।

           गद्यावतरण का हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद
                           2017 

वास्तव में पारिवारिक शब्दावली इसकी समस्या भारतीय भाषाओं के सामने पहली बार नहीं आ रही है। जनभाषा के पक्ष में जिन लेखकों ने संस्कृत में लिखने की पूर्व परिपाटी को छोड़ना चाहा, उनमे से प्रत्येक ने भाषा निर्माण के स्थान पर शब्दों को अन्य भाषाओं से ग्रहण कर अपना काम चलाया है। वस्तुतः शब्द और शब्द समूह के ग्रहण करने में किसी भाषा का अपमान नहीं होता। यह नितांत स्वाभाविक प्रक्रिया है। शब्दो और अभिव्यक्तियों को केवल शब्द भंडार बढ़ाने के लिए नहीं लिया जा सकता, वरन् किसी विशेष संदर्भ में प्रयुक्त होने वाले शब्दों को उसी संदर्भ में उपयुक्त मानते हुए ग्रहण करना होता है।

२.   ग्रामीण लोग यहां अधिकतर निरक्षर है। वे छोटी-छोटी बातों पर आपस में लड़ते रहते हैं। जब तब वह न्यायालयों में जाते रहते हैं और अपना काफी पैसा व्यर्थ गंवाते हैं‌। एक बार एक गांव वाले ने अपने एक पड़ोसी के विरुद्ध मुकदमा दायर किया। उसने अपने पड़ोसी पर यह आरोप लगाया कि इसने मेरे मवेशी चुराए हैं। उसने कई गवाह पेश किए। पड़ोसी ने न्यायालय को बताया कि उसके पास उसकी फसल को बर्बाद कर रहे थे। उसने भी कई गवाह पेश किए ।मजिस्ट्रेट ने जांच के लिए आदेश दिया। जांच से पता चला कि पहले आदमी के कोई पशु नहीं थे और दूसरे की कोई फसल नहीं थी।

                          CLECK HERE -- MPPSC EXAM PREPARATION 


           गद्यावतरण का हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद
                           2018

संसार में कदाचित ही कोई ऐसी इमारत होगी , जो सौंदर्य और वैभव में ताजमहल की बराबरी कर सकती हो। यह सुंदर उद्यान से घिरा हुआ है।संतरी की भांति खड़े हुए सरो के वृक्ष वायु को सुगंधित करते हुए खिले पुष्प, संगमरमर की हौज , मछलियों का आह्लादपूर्ण नृत्य और सामने उल्लास से क्रीड़ा करते हुए फौव्वारे इस भव्य भवन का बहुत ही उपयुक्त वातावरण बनाते हैं। एक लेखक कहता है - " यह इतना स्वच्छ, इतना पवित्र जान पड़ता है कि मनुष्य के हाथों द्वारा निर्मित नहीं जान पड़ता। देवदूत इसे स्वर्ग से लाए होंगे और इस पर कांच का एक आवरण बना देना चाहिए जिससे यह वायु की प्रत्येक शवास से सुरक्षित रहे।"

२.   समय पर कार्य करना , कहीं भी समय पर जाना इसे समय की पाबंदी कहा जाता है, जो कोई भी 1 मिनट भी समय व्यर्थ नहीं करता है उसे समय का पाबंद कहा जाता है। यदि तुम समय व्यर्थ करते हो, तो समय तुम्हें नष्ट कर देगा ।जो कोई भी समय का महत्व जानता है वह कभी अपना 1 मिनट भी व्यर्थ नहीं करता है, जो हमेशा समय का पाबंद होता है वह उसकी नौकरी मे उसके अधिकारी द्वारा अच्छा कर्मचारी समझा जाता है। इससे उसका समाज ,रिश्तेदारों व मित्रों में रुतबा बढ़ता है।

1 टिप्पण लेखन और पृष्ठांकन का अंतर स्पष्ट करते हुए नमूने के रूप में दोनों के प्रारूप प्रस्तुत कीजिए।
२.  प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा जारी की जाने वाली इस अधिसूचना का प्रारूप प्रस्तुत कीजिए, कि आगामी माह की 1 तारीख से राज्य सरकार के सभी कार्य राज्य भाषा हिंदी में ही होंगे।
३   परिपत्र एवं अनुस्मारक का अंतर स्पष्ट करते हुए दोनों के एक एक प्रारूप की दीजिए।
४ शासकीय अर्ध शासकीय पत्र के भाषागत वैशिष्ट्यो का उल्लेख करते हुए दोनों के एक एक प्रारूप प्रस्तुत कीजिए।
५ प्रदेश के संस्कृति निदेशालय द्वारा किसी व्यक्ति के पत्र के उत्तर में लोक संस्कृति के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों का विवरण देते हुए अर्ध शासकीय पत्र का प्रारूप प्रस्तुत कीजिए।
६ स्पष्ट कीजिए कि सरकारी कामकाज के प्रमुख का क्या महत्व है ? प्रारूप तैयार करते समय किन बातों का ध्यान अपेक्षित है ?
७  ग्राम उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए जनता की भागीदारी की आवश्यकता तथा ग्रामोद्योग उत्पादों को जनता के बीच अधिकाधिक उपयोग में लाने के संबंध में राज्य के पंचायतों को राज्य सचिवालय से भेजे जाने वाले परिपत्र का प्रारूप प्रस्तुत कीजिए।
८ किसी सामाजिक कार्यकर्ता के पत्र के उत्तर में आदिवासी कल्याण द्वारा आदिवासियों के लिए किए गए प्रगतिशील कार्यों का विवरण देते हुए अर्ध- शासकीय पत्र का प्रारूप प्रस्तुत कीजिए।
९ स्वयं को जिलाधिकारी इंदौर मानते हुए एक कार्यालय आदेश निर्गत करें , जिससे समस्त लिपिकों को  कार्यालयी- पत्रावली घर ले जाने की अनुमति ना हो।



१०  इंदौर पब्लिक स्कूल, इंदौर के लिए हिंदी ,विज्ञान और कंप्यूटर शिक्षकों की आवश्यकता है। योग्यता कम से कम ऑनर्स द्वितीय श्रेणी तथा 3 वर्षों का शिक्षण अनुभव अनिवार्य है। आकर्षक वेतनमान/ अनुभवी शिक्षकों को प्राथमिकता। प्रार्थना पत्र 30 जून 2018 तक प्राचार्य के पास पंजीकृत डाक से भेजे। उक्त आशय का प्रार्थना -पत्र लिखकर प्राचार्य की ओर से टिप्पणी लिखें।

प्रश्न २ निम्नलिखित हिंदी 5 शब्दों के अंग्रेजी पारिभाषिक रूप लिखिए। (MPPSC 2014)
अग्रदाय , प्रतिनियुक्ति , उपबंध, आवंटन, सतर्कता ,स्थानापन्न अभिविन्यास ,सारव्रृत ,अधिदेश,  यथानुपात
MPPSC 2015
अनुमोदन, अधिनस्थ, प्रलेख मसौदा , व्यय खर्च ,प्रक्षेपण, विश्वस्त सूत्र ,परावर्तन ,क्षतिपूर्ति, विलेख
MPPSC-2016
अभियोजन , यादृच्छिक , अनुक्रमणिका ,  अनुदान ,उपस्कर ,सेवायोजन, निदेशालय ,प्रतिनिधिमंडल, दशमलव ,नौकरशाही
MPPSC -2017
लेखाकार , कक्ष /प्रकोष्ठ , परिपत्र , अनुलग्नक , प्रतिनियुक्ति , पहचान पत्र, अनुभाग, परीसमापन ,कंपन , संश्लेषण
MPPSC-2018
आवर्ती , अनुचर , प्राधिकृत , अधिलाभांश , निर्जलीकरण , निर्देशिका , उद्यम , अनुलिपि, राजपत्र/ गजट ,समीक्षा

प्रश्न ३ निम्नलिखित मुहावरों का होतो में से किन्हीं पांच का अर्थ बताते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए।
2014 

१ गुण न शऊर देवता पूजै जरूर।
२  एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा।
३  हाथ के तोते उड़ाना।
४  तिरिया तेल हम्मीर हठ चढे न दूजी बार ।
५  हसतामालकवत होना।
६  सब्ज बाग दिखाना।
७  हाथी के पांव में सबका पांव।
 ८ हाथ कंगन को आरसी क्या।
९  सांप छछूंदर की गति।
१०  तबेले की बला बंदर के सिर
2015
१  आठ आठ आंसू रोना ।
२ घड़ों पानी पड़ जाना।
३ चांद पर थूकना ।
४ जमीन पर पैर न पड़ना ।
५ पौ  बारह होना।
६ आए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास।
७  कहीं की ईंट , कहीं का रोड़ा भानुमति ने कुनबा जोड़ा।
८  छप्पर पर फुस नहीं ड्योढी पर नाच ।
९ तसलवा तोर की मोर
१०  मेंढकी को जुकाम होना।

 2016
१ गिरगिट की तरह रंग बदलना।
२  अंधे की लाठी ।
३ जीती मक्खी निगलना
४ छठी का दूध याद आना
५ नाकों चने चबाना ‌
६ अंधे के हाथ बटेर
७ लोहे के चने चबाना
८ अधजल गगरी छलकत जाए
९ छछुंदर के सिर में चमेली का तेल ।
१० डाल डाल मैं पात पात छठी
 2017
१ अंगूठा दिखाना
२  अपना उल्लू सीधा करना
३  ईट का जवाब पत्थर से देना
४  कमर कसना
५  दाल ना गलना
६  ऊंट के मुंह में जीरा
७  जल में रहकर मगरमच्छ से बैर
८  डूबते को तिनके का सहारा
९  थोथा चना बाजे घना
१०  मुंह में राम बगल में छुरी


 2018
१  पानी पानी होना।
२  कच्चा चिट्ठा खोलना
३  तिल का ताड़ करना
४  धब्बा लगना
५  जमीन पर पांव न पड़ना
६  लहू का घूंट पीना
७  हाथ पैर फूल जाना
८  सांच को आंच नहीं
९  कान पर जूं न रेंगना
१०  जबान पर लगाम न होना

2014
प्रश्न ३ निम्नलिखित में से किन्हीं पांच के उत्तर दीजिए।
१ साधु + उपदेश की संधि दीजिए।
२  ' तंदनतर 'शब्द का संधि विच्छेद कीजिए ।
३ 'पानीपत ' शब्द का तत्सम रूप बताइए।
४ ' श्मश्रु ' शब्द का तद्भव शब्द बताइए।
५ संभावना और आशंका का प्रयोग और अर्थ का अंतर स्पष्ट कीजिए ।
६  'शिकारी' शब्द के तीन पर्यायवाची लिखिए ।
७  लघीमा शब्द का विलोम लिखिए।
 ८  ' हंस पद ' विराम चिन्ह का अंकित करते हुए बताइए इसका प्रयोग क्यों होता है ?
९ वज्रपाणि में कौन सा समास है ?
१० ' भक्ति शब्द 'में प्रयुक्त प्रत्यय बताइए ।
2015
१  चंद्र +उदय की संधि कीजिए।
२ ' धनुष्टंकार ' शब्द का संधि विच्छेद कीजिए ।
३ ' नीलकंठ ' शब्द में कौन सा समास है ?
४  बारहमासा में कौन सा समास है ?
५ ' आर्वीभाव ' का विलोम शब्द बताइए।
६ ' कर्पट ' तथा ' चतुषकाठ'  तत्सम शब्दों के तद्भव शब्द बताइए ।
७ ' ठांव ' तथा ' पहचान ' तद्भव शब्दों के तत्सम शब्द बताइए।
८ 'पाणी ' , ' भगिनी ' तथा ' कालकूट ' के दो दो पर्यायवाची शब्द बताइए।
९ ' लाघव विराम 'के चिन्ह का प्रयोग क्यों करते हैं ? उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिए।
१० ' अंजर- पंजर' किस प्रकार का शब्द है ?
2016
१ सर्व +उदय की संधि कीजिए।
२  महोत्सव शब्द का संधि विच्छेद कीजिए।
३ ' आजीवन ' में कौन सा समास है ?
४  ' क्षुद्र ' का समानार्थी शब्द लिखिए ।
५ ' पवित्र ' शब्द के तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए।
६  ' अर्वाचीन ' का विलोम लिखिए।
७  ' कुल और कूल 'में के अर्थ स्पष्ट कीजिए।
८  प्रश्नवाचक वाक्य के विराम चिन्ह को अंकित कीजिए।
९ ' कपूत ' शब्द का तत्सम रूप बताइए।
१०  ' क्षेत्र ' शब्द का तद्भव शब्द लिखे।
 2017
१ परम + अर्थ की संधि कीजिए। २ ' महेंद्र ' का संधि विच्छेद कीजिए।
३  ' यथाशक्ति ' में कौन सा समास है ?
 ४ ' समीप ' का समानार्थी शब्द लिखिए ।
५ ' कमल ' शब्द के तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
६ ' उच्चवर्ग ' का विलोम शब्द लिखिए ।
७ ' जलद '  और ' जलज '  का अर्थ स्पष्ट कीजिए ।
८ अर्धविराम के चिन्ह को अंकित कीजिए।
९ ' दूध ' का तत्सम शब्द लिखिए।
१० '  हस्त ' शब्द का तद्भव शब्द लिखिए।
 2018
१ ' वधू + आगमन ' की संधि  कीजिए।
२ ' चमन ' का संधि विच्छेद कीजिए ‌
३ ' अमृतधारा ' में कौन सा समास है ?
४ ' पट्टू ' का समानार्थी शब्द लिखिए ।
५ ' शुक ' के तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए।
६ ' उर्वरा 'का विलोम शब्द लिखिए।
७ ' परक 'और ' परख ' के अर्थ स्पष्ट कीजिए ।
८  ' उर्वरा ' का विलोम शब्द लिखिए।
९ ' पर्यक ' शब्द का तद्भव रूप लिखिए ।
१० अपूर्ण चिन्ह अंकित करते हुए दो उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न
१  ' राजभाषा के रूप में हिंदी का महत्व ' अथवा ' बेरोजगारी की समस्या कारण और निवारण ' विषय पर लगभग 600 शब्दों में एक निबंध लिखिए ।
२  शीघ्र ही संपन्न हुए किसी विश्व सम्मेलन का संक्षिप्त प्रतिवेदन, उनकी उपलब्धियों और सीमाओं का भी जिक्र हो ,प्रकाशनार्थ प्रस्तुत कीजिए।
३ वर्ष 2015 में वैश्विक स्तर पर संपन्न हुए किसी एक शिखर सम्मेलन का प्रतिवेदन प्रस्तुत कीजिए।
४ किसी विश्वविद्यालय में संपन्न ' दीक्षांत समारोह ' पर संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत कीजिए।
५  ' सर्वधर्म सम्मेलन ' पर संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत कीजिए।
६ किसी राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह पर संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत कीजिए।
७  ' विश्व हिंदी सम्मेलन ' पर संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत कीजिए।
८ पंजाब नेशनल बैंक ,भोपाल की एक शाखा में लगातार तीन वर्षों से हानि का उल्लेख करते हुए प्रतिवेदन का प्रारूप प्रस्तुत कीजिए।

९ स्वयं को कुलसचिव , देवी अहिल्या विश्वविद्यालय , इंदौर का मानते हुए सत्र 2017 -18 की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा कराने हेतु परीक्षार्थियों के लिए  ' अधिसूचना ' प्रकाशित करने का एक प्रारूप तैयार कीजिए।

Popular posts from this blog

[IMP*] कर्क, मकर एवं विषुवत रेखा पर स्थित देश

 कर्क रेखा, मकर रेखा, विषुवत रेखा ,ग्रीनविच रेखा एवं अन्य महत्वपूर्ण अक्षांश पर स्थित विभिन्न देशों के नाम तथा कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्यों के नाम एवं दिशाओं के अनुसार उनका क्रम   ग्लोब की विभिन्न रेखाओं अर्थात अक्षांश एवं देशांतर पर स्थित विभिन्न देशों एवं राज्यों की स्थिति से संबंधित तथ्य एवं प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं ,यहां पर कर्क रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम मकर रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम विषुवत रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम तथा प्रधान मध्यान रेखा जिसे  ग्रीनविच मीन टाइम [GMT] भी कहते हैं ,इस पर स्थित विभिन्न देशों की नामों की सूची दी गई है। kark rekha vishwa ke kitne desho se hokar gujarti hai कर्क रेखा पर स्थित देशों के संख्या एवं नाम  कर्क रेखा साडे 23 डिग्री उत्तरी अक्षांश [23.5* N] की रेखा को कहते हैं कर्क रेखा विश्व के तीन महाद्वीपों के 17 देशों से होकर गुजरती है, तीन महाद्वीपों में -उत्तरी अमेरिका महाद्वीप, अफ्रीका महाद्वीप एवं एशिया महाद्वीप सम्मिलित है ,तथा कर्क रेखा पर स्थित देशों के नाम (पश्चिम दिशा से पू

6 best Hindi grammar books for competitive exams

  हिंदी ग्रामर एवं हिंदी सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ,एवं अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में जैसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC )राज्य लोक सेवा आयोग (STATE-PSC) ,पुलिस भर्ती परीक्षा ,बैंकिंग परीक्षा IBPS PO/SO/आदि में हिंदी  को पृथक विषय के रूप में सम्मिलित किया गया है,  यहां पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी ग्रामर की 6सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जोकि विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।  6 best hindi grammar book for competitive exams  हिंदी ग्रामर की 6 श्रेष्ठ पुस्तकों की सूची निम्न है।  1.लुसेंट सामान्य हिंदी- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए   Lucent publications की यह पुस्तक विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है ,इस पुस्तक के लेखक श्री संजीव कुमार है,  इस पुस्तक में हिंदी ग्रामर को अत्यंत ही सरल स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं विशेष तौर से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) यूजीसी , एसएससी आदि परीक्षाओं में विगत वर्षों में पूछे गए प्रश

[imp*]मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण

 मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha  मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation [number of seats] of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha मध्य प्रदेश राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 35  स्थान /सीटे अनुसूचित जाति [SC] एवं 47 सीटें अनुसूचित जनजाति [ST] के लिए आरक्षित है,  वहीं लोकसभा में अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित कुल 84 सीटों में 4 सीटें मध्य प्रदेश से आरक्षित है , यह चार सीटें - भिंड टीकमगढ़ उज्जैन एवं देवास की सीटें हैं  तथा लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों हेतु आरक्षित कुल 47 सीटों में से 6 सीटें मध्य प्रदेश राज्य से निर्धारित है लोकसभा में मध्य प्रदेश से अनुसूचित जनजाति की 6 सीटें निम्नलिखित है - खरगोन  धार  रतलाम  बेतूल  शहडोल  मंडला लोकसभा में एवं राज्यों की विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा एंग्लो इंडियन समुदाय के आरक्षण संबं