Skip to main content

विभिन्न धर्मों के प्रमुख पर्व एवं त्योहार exam GK

विभिन्न धर्मों के प्रमुख पर्व एवं त्योहार

Major festivals of different religions in Hindi 

most famous festivals of the world-in Hindi


famous festivals around the world in Hindi,

cultural festivals of india, 

religious festivals around the world in hindi,



Major festivals related to Hinduism


विभिन्न पर्व एवं त्योहार मानव संस्कृति कि एक अमूल्य धरोहर एवं पहचान है , विभिन्न देशों में विभिन्न समुदायों द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार किसी खास ऐतिहासिक घटना से संबंधित होते हैं ,

त्योहार हमें हमारी प्राचीन परंपरा की जानकारी भी देते हैं साथ ही साथ हमारे मन में नए उत्साह एवं नवीन ऊर्जा का संचार करते हैं ,

इस लेख में विभिन्न धर्मों द्वारा मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व एवं त्योहारों से संबंधित जानकारी संक्षिप्त एवं सटीक रूप में दी गई है।



हिंदू धर्म से संबंधित प्रमुख पर्व /Major festivals related to Hinduism


दीपावली-

यह कार्तिक अमावस्या को प्रतिवर्ष भगवान राम की अयोध्या वापसी की याद में मनाया जाता है

विजयादशमी-

 यह पर्व भगवान श्री राम द्वारा रावण पर विजय प्राप्ति की याद में मनाया जाता है ,इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में देखा जाता है।

होली -

यह त्यौहार हिंदू माह के अनुसार फाल्गुन मास का अंतिम दिन होलिका दहन के रूप में तथा चैत्र माह की प्रथम तिथि को होली का त्यौहार मनाया जाता है,  इसमें लोग एक दूसरे को रंग लग लगाते है, यह  आपसी भाईचारे का त्योहार माना जाता है।

पोंगल -

यह त्यौहार भारत के दक्षिणी राज्यों -आंध्र प्रदेश ,तमिलनाडु और कर्नाटक में नई फसलों के उपलक्ष में मनाया जाता ,है जो प्रतिवर्ष 14 जनवरी से आरंभ होता है

रक्षाबंधन -

यह त्यौहार भाई और बहन का पवित्र त्योहार माना जाता है ,जिसमें बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती है।

छठ -

यह पर्व मुख्य रूप से  बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को बना जाता है ,यह सूर्य की आराधना का पवित्र त्योहार माना जाता है।


Top five Christian festival

Christmas 

 Christmas  त्यौहार ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है ,जो प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है

Good Friday 

ईसा मसीह को क्रॉस पर चढ़ाए जाने की याद में यह त्यौहार मनाया जाता है

Easter

यह त्यौहार ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की स्मृति में मनाया जाता है।

All Saints day

यह त्यौहार 1 नवंबर को ईसाई संतों की स्मृति में मनाया जाता है

All souls day

यह त्यौहार 2 नवंबर को अपने पूर्वजों की स्मृति में मनाया जाने वाला त्यौहार है।

famous festivals around the world in Hindi,


जैन धर्म से संबंधित पांच प्रमुख त्योहार /Five major festivals related to Jainism


महावीर जयंती -

यह त्यौहार चैत्र महीने में महावीर के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है

पर्यूषण पर्व -

यह पर्व जैन धर्मावलंबियों द्वारा अहिंसा के सिद्धांत में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए मनाया जाता है।

देव दीपावली -

यह त्यौहार दीपावली के 10 दिन बाद मनाया जाने वाला जैन  पर्व है इसमें गुजरात के जूनागढ़ स्थित गिरनार पहाड़ी की परिक्रमा की जाती है

ऋषि पंचमी -

यह त्यौहार भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाए जाने वाला जैन धर्म का एक प्रमुख त्योहार है इसमें जैन मूर्तियों का जुलूस निकाला जाता है


बौद्ध धर्म से संबंधित पांच प्रमुख त्योहार / Five major festivals related to Buddhism

Buddha Jayanti /Buddha Purnima

वैशाख पूर्णिमा को मनाया जाता है, इसी दिवस को बुद्ध का जन्म ,ज्ञान की प्राप्ति तथा निर्माण की घटनाएं हुई थी।

लोसर उत्सव -

यह तिब्बती बौद्धों द्वारा मनाया जाने वाला नववर्ष है इस को मनाने वाले BUDDHIST  सिक्किम लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल व नेपाल में रहते हैं ,इस पर्व में कारमोस नृत्य किया जाता है

त्सेशू उत्सव -

यह बौद्ध मठों में गुरु पद्म संभव की जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

दासमोचे उत्सव -

यह जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा मनाया जाता है।


मुस्लिम धर्म द्वारा मनाए जाने वाले पांच प्रमुख त्योहार /Five major festivals celebrated by Muslim religion

ईद-उल-जुहा (बकरीद )-

जिला महीने के दसवे दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है ,यह कुर्बानी हजरत इब्राहिम द्वारा ईश्वरीय आदेश की अपने पुत्र इस्माइल को कुर्बान करने को तैयार हो जाने की स्मृति में दी जाती है।

Eid ul Fitr 

रमजान की दूसरे महीने में 30 दिन रोजा रखने के उपरांत दूज का चांद दिखने के अगले दिन मनाया जाने वाला त्यौहार है,

ईद उल मिलाद उन नबी

हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाने वाला त्यौहार हैं ,

मुहर्रम -

यह एक शोक पर्व मोहम्मद साहब की बेटी फातिमा तथा हजरत अली के बेटे हुसैन की यजीद द्वारा हत्या कर दिए जाने के दुख स्मृति के रूप में शिया मुसलमानों द्वारा मनाया जाता है।

शब ए बारात -

इस दिन पटाखे जलाए जाते हैं वह कुरान शरीफ का पाठ किया जाता है।

बारा वफात -

हजरत मोहम्मद की स्मृति में मनाया जाने वाला शोक पर्व है।



यहूदियों द्वारा मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार /Major festivals celebrated by Jews

योम किपुर-

 यह त्यौहार प्रायश्चित दिवस के रूप में सितंबर -अक्टूबर महीने में मनाया जाता है

शुक्कोह -

यह मूसा के नेतृत्व में मिस्र से निकलकर इजरायल की ओर प्रस्थान की याद मनाया जाता है ,

इसे इन गैदरिंग भोज या तेबरनेकल भोज भी कहते हैं।

रोशहाशनाह -

नव वर्ष की प्रथम दिन या न्याय दिवस के रूप में मनाते हैं।


पारसी लोगों द्वारा मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार / Major festivals celebrated by Parsis

नौरोज -

पारसियों का नव वर्ष 21 मार्च को हर्षोल्लास के साथ पार्टी मनाते हैं ,इसी दिन पारसी सम्राट जमशेद ने ईरान पर शासन आरंभ किया था।

5 Major festivals of different religions


खारदादसाल -

पारसियों के प्रवर्तक जरथुस्त्र के जन्मदिन के उपलक्ष में

पटेटी -

पुरातन वर्ग की पारसियों का नववर्ष त्यौहार

गह्मबर्स -

 कृषि आधारित त्यौहार


  Major festivals of different religions

famous festivals around the world in Hindi,

विश्व के महान विचारक एवं  महान भारतीय विचारक -click here 

Popular posts from this blog

[IMP*] कर्क, मकर एवं विषुवत रेखा पर स्थित देश

 कर्क रेखा, मकर रेखा, विषुवत रेखा ,ग्रीनविच रेखा एवं अन्य महत्वपूर्ण अक्षांश पर स्थित विभिन्न देशों के नाम तथा कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्यों के नाम एवं दिशाओं के अनुसार उनका क्रम   ग्लोब की विभिन्न रेखाओं अर्थात अक्षांश एवं देशांतर पर स्थित विभिन्न देशों एवं राज्यों की स्थिति से संबंधित तथ्य एवं प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं ,यहां पर कर्क रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम मकर रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम विषुवत रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम तथा प्रधान मध्यान रेखा जिसे  ग्रीनविच मीन टाइम [GMT] भी कहते हैं ,इस पर स्थित विभिन्न देशों की नामों की सूची दी गई है। kark rekha vishwa ke kitne desho se hokar gujarti hai कर्क रेखा पर स्थित देशों के संख्या एवं नाम  कर्क रेखा साडे 23 डिग्री उत्तरी अक्षांश [23.5* N] की रेखा को कहते हैं कर्क रेखा विश्व के तीन महाद्वीपों के 17 देशों से होकर गुजरती है, तीन महाद्वीपों में -उत्तरी अमेरिका महाद्वीप, अफ्रीका महाद्वीप एवं एशिया महाद्वीप सम्मिलित है ,तथा कर्क रेखा पर स्थित देशों के नाम (पश्चिम दिशा से पू

6 best Hindi grammar books for competitive exams

  हिंदी ग्रामर एवं हिंदी सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ,एवं अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में जैसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC )राज्य लोक सेवा आयोग (STATE-PSC) ,पुलिस भर्ती परीक्षा ,बैंकिंग परीक्षा IBPS PO/SO/आदि में हिंदी  को पृथक विषय के रूप में सम्मिलित किया गया है,  यहां पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी ग्रामर की 6सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जोकि विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।  6 best hindi grammar book for competitive exams  हिंदी ग्रामर की 6 श्रेष्ठ पुस्तकों की सूची निम्न है।  1.लुसेंट सामान्य हिंदी- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए   Lucent publications की यह पुस्तक विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है ,इस पुस्तक के लेखक श्री संजीव कुमार है,  इस पुस्तक में हिंदी ग्रामर को अत्यंत ही सरल स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं विशेष तौर से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) यूजीसी , एसएससी आदि परीक्षाओं में विगत वर्षों में पूछे गए प्रश

[imp*]मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण

 मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha  मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation [number of seats] of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha मध्य प्रदेश राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 35  स्थान /सीटे अनुसूचित जाति [SC] एवं 47 सीटें अनुसूचित जनजाति [ST] के लिए आरक्षित है,  वहीं लोकसभा में अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित कुल 84 सीटों में 4 सीटें मध्य प्रदेश से आरक्षित है , यह चार सीटें - भिंड टीकमगढ़ उज्जैन एवं देवास की सीटें हैं  तथा लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों हेतु आरक्षित कुल 47 सीटों में से 6 सीटें मध्य प्रदेश राज्य से निर्धारित है लोकसभा में मध्य प्रदेश से अनुसूचित जनजाति की 6 सीटें निम्नलिखित है - खरगोन  धार  रतलाम  बेतूल  शहडोल  मंडला लोकसभा में एवं राज्यों की विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा एंग्लो इंडियन समुदाय के आरक्षण संबं