Skip to main content

List of tourist places in Madhya Pradesh in Hindi/मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची

पर्यटन की दृष्टि से मध्य प्रदेश एक संपन्न राज्य है । यहां इससे अनेक स्थल है जो अपनी प्राकृतिक या धार्मिक या ऐतिहासिक या स्थानीय विशेषताओं के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है इस लेख में मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन  स्थलों की सूची दी गई है 


मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची,

List of tourist place in Madhya Pradesh in Hindi,
tourist places  in Madhya Pradesh in different season,
 




आसान भाषा में समझने के लिए मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है जैसे

  1. मध्य प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थल 
  2. मध्यप्रदेश की प्रमुख धार्मिक पर्यटनस्थल एवं 
  3. मध्य प्रदेश के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थल


मध्य प्रदेश के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थल

 Famous Natural tourist places in Madhya Pradesh


मध्य प्रदेश ,भारत देश के मध्य में बसा एक ऐसा प्रदेश है जहां पर विभिन्न प्रकार के जंगल अनेक प्रकार के जंगली जानवर ,नदियां पहाड़ मौजूद है, जो पूरे विश्व के सैलानियों को को अपनी और आकर्षित करते हैं ,तथा प्रतिवर्ष विश्व के विभिन्न देशों से सैलानी मध्य प्रदेश के प्राकृतिक पर्यटन  स्थलों में घूमने आते हैं इनमें कुछ प्रमुख पर्यटन  स्थल निम्न है।


पंचमढ़ी 

इसे सतपुड़ा की रानी एवं मध्य प्रदेश का कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है ,

यह मध्य प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम से भी प्रसिद्ध है 

यह एक प्राकृतिक पहाड़ी पर बसा सुंदरनगर है 

तथा यहां पर पांडव फॉल, हांडी खो , प्रियदर्शनी पॉइंट ,बड़े महादेव ,गुप्त महादेव, जटाशंकर की गुफाएं ,बी फॉल आदि प्रसिद्ध टूरिस्ट पॉइंट है।

tourist places in Madhya Pradesh


भेड़ाघाट

  • यह स्थान मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के निकट नर्मदा नदी पर संगमरमर की चट्टानों के मध्य नर्मदा नदी के प्रवाह का एक बहुत ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।
  • भेड़ाघाट पर प्रसिद्ध जलप्रपात धुआंधार स्थित है।
  • जब नर्मदा नदी संगमरमर की चट्टानों से नीचे की तरफ गिरती है तो वहां पर जल की बूंदों के द्वारा धुएं जैसी स्थिति विद्यमान हो जाती है ,यह दृश्य मन को बहुत ही सुकून प्रदान करता है।

विभिन्न नदियों पर बने प्रमुख बांध या जलाशय जैसे गांधी सागर बांध जोकि मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में चंबल नदी पर निर्मित है वहीं इंदिरा सागर बांध जोकि मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में नर्मदा नदी पर निर्मित है इन बांधों पर बनी विस्तृत जलाशय भी जल क्रीड़ाओं हेतु प्रमुख प्राकृतिक पर्यटकन स्थल है।

tourist places in Madhya Pradesh in Hind


मध्यप्रदेश में भारत के सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है जिनमें से कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान पन्ना राष्ट्रीय उद्यान सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान एवं कुछ प्रसिद्ध अभ्यारण नौरादेही अभ्यारण रातापानी अभयारण्य आदि विभिन्न वन्य जीव जंतुओं के प्राकृतिक आवास है मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों एवं अभयारण्यों में विभिन्न जीव जंतुओं को देखने के लिए एवं घने जंगलों में पर्यटन हेतु विश्व के विभिन्न देशों से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

 मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन  स्थलों की सूची।
List of famous religious tourist places in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी एक संपन्न राज्य है ,यहां पर निम्नलिखित प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल मौजूद है।

उज्जैन 

  • यह नगर प्राचीन काल से ही धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है
  •  यहां पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल ज्योतिर्लिंग स्थित है जो की शिप्रा नदी के किनारे विराजित है।
  • इस शहर में लगभग हर गली में ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन होंगे।
  • उज्जैन में ही भगवान श्री कृष्ण एवं उनके परम मित्र सुदामा ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी।

उज्जैन के प्रमुख मंदिरों की सूची 

  • महाकाल मंदिर
  •  हरसिद्धि देवी मंदिर 
  • संतोषी माता मंदिर 
  • 24 खंबा मंदिर 
  • गढ़ कालिका मंदिर 
  • भर्तहरि गुफा 
  • काल भैरव मंदिर 
  • कालियादेह महल 
  • सांदीपनि आश्रम 
  • मंगलनाथ मंदिर 
  • चिंतामणि गणेश मंदिर
  •  बड़े गणेश जी मंदिर
  •  गोपाल मंदिर
  •  निष्कलंक महादेव मंदिर
  •  ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर
  •  सांदीपनि आश्रम 
  • आदि विश्व प्रसिद्ध मंदिर उज्जैन में स्थित है।

ओंकारेश्वर

  • यहां पर भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर / अमलेश्वर स्थित है 
  • यह ज्योतिर्लिंग नर्मदा नदी के किनारे स्थित है।
  • धर्म ग्रंथों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि यहां पर 33 करोड़ देवता अपने परिवार सहित निवास करते हैं।

tourist places in Madhya Pradesh


महेश्वर

  • महेश्वर को महिष्मति के नाम से भी जाना जाता है
  •  यह नगर नर्मदा नदी के किनारे स्थित है ।
  • महेश्वर की साड़ियां विश्व विख्यात है।

चित्रकूट

  • यह स्थान उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है
  •  जो कि सतना जिले के अंतर्गत आता है,
  •  इस स्थान पर भगवान श्री राम और सीता ने वनवास के 14 वर्ष में से 11 वर्ष बिताए थे और यहीं पर ऋषि अत्रि और सती अनुसूया ने तप किया था।
  • चित्रकूट ,ब्रह्मा विष्णु और महेश के "स्थल के रूप में विश्व विख्यात है।

  • इसके अलावा मध्यप्रदेश में मेहर( जो कि मां शारदा की एकमात्र मंदिर के कारण विश्व प्रसिद्ध है )
  • पन्ना  जिसमें भगवान प्राणनाथ का भव्य मंदिर स्थित है
  • पशुपतिनाथ का मंदिर मंदसौर में शिवना नदी के तट पर स्थित है ,मंदसौर में स्थित पशुपतिनाथ भगवान का मंदिर भारत में एकमात्र एवं विश्व में 2 मंदिरों में से एक है।
  •  पशुपतिनाथ का एक मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित है

मध्यप्रदेश में प्रमुख जैन तीर्थ /धार्मिक स्थल

  • मुक्तागिरी बैतूल जिले में स्थित है
  • सोनागिरी दतिया जिले में स्थित है 
  • गोमटगिरी इंदौर जिले में स्थित है 
  • कुंडलवान दमोह जिले में स्थित है 
  • बावन गजा बड़वानी जिले में स्थित है
  • पुष्पगिरी सोनकच्छ  में स्थित है।


मध्य प्रदेश में स्थित विश्व धरोहर स्थलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी -click here 

भारत की विश्व धरोहर स्थलों की सूची एवं महत्वपूर्ण तथ्य -click here 


 मध्य प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटक स्थल


Famous historical tourist places  in Madhya Pradesh

खजुराहो

  • यह स्थान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है
  •  यहां पर चंदेल राजाओं निर्मित भव्य मन्दिर  एवं कामुक प्रतिमाओं से युक्त मंदिर विश्व प्रसिद्ध है 
  • यह स्थल विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी संरक्षित है।
मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों की सूची


ग्वालियर का किला

  • यह किला जिब्राल्टर ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है 
  • इस किले का निर्माण राजा सूरज सेन ने करवाया था
  •  अपनी ऐतिहासिक बनावट के कारण यह किला पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण केंद्र रहा है।

 मांडू

  • मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित है,  मांडू को आनंद की नगरी या सिटी ऑफ जॉय भी कहा जाता है 
  • यहां पर अनेक ऐतिहासिक महल बनाए गए हैं 
  • भारत में संगमरमर से निर्मित पहली इमारत भी मांडू में ही बनाई गई थी।


ओरछा

  • यह स्थान ऐतिहासिक तथा धार्मिक महत्व भी रखता है ।ओरछा में बुंदेला राजाओं द्वारा निर्मित की गई प्रसिद्ध छतरिया एवं रामायण कला संग्रहालय स्थित है।


भीमबेटका

  • यह स्थान मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है तथा विश्व की सबसे प्राचीन गुफाओं वाला यह स्थान विश्व विरासत स्थलों में भी सम्मिलित किया जा चुका है।
  • इसके अलावा भी मध्यप्रदेश में उदयगिरि की गुफाएं ,राजवाड़ा -इंदौर, लालबाग पैलेस -इंदौर ,एवं अनेक ऐतिहासिक स्थल है।

read also
--
    

Popular posts from this blog

[IMP*] कर्क, मकर एवं विषुवत रेखा पर स्थित देश

 कर्क रेखा, मकर रेखा, विषुवत रेखा ,ग्रीनविच रेखा एवं अन्य महत्वपूर्ण अक्षांश पर स्थित विभिन्न देशों के नाम तथा कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्यों के नाम एवं दिशाओं के अनुसार उनका क्रम   ग्लोब की विभिन्न रेखाओं अर्थात अक्षांश एवं देशांतर पर स्थित विभिन्न देशों एवं राज्यों की स्थिति से संबंधित तथ्य एवं प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं ,यहां पर कर्क रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम मकर रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम विषुवत रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम तथा प्रधान मध्यान रेखा जिसे  ग्रीनविच मीन टाइम [GMT] भी कहते हैं ,इस पर स्थित विभिन्न देशों की नामों की सूची दी गई है। kark rekha vishwa ke kitne desho se hokar gujarti hai कर्क रेखा पर स्थित देशों के संख्या एवं नाम  कर्क रेखा साडे 23 डिग्री उत्तरी अक्षांश [23.5* N] की रेखा को कहते हैं कर्क रेखा विश्व के तीन महाद्वीपों के 17 देशों से होकर गुजरती है, तीन महाद्वीपों में -उत्तरी अमेरिका महाद्वीप, अफ्रीका महाद्वीप एवं एशिया महाद्वीप सम्मिलित है ,तथा कर्क रेखा पर स्थित देशों के नाम (पश्चिम दिशा से पू

6 best Hindi grammar books for competitive exams

  हिंदी ग्रामर एवं हिंदी सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ,एवं अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में जैसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC )राज्य लोक सेवा आयोग (STATE-PSC) ,पुलिस भर्ती परीक्षा ,बैंकिंग परीक्षा IBPS PO/SO/आदि में हिंदी  को पृथक विषय के रूप में सम्मिलित किया गया है,  यहां पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी ग्रामर की 6सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जोकि विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।  6 best hindi grammar book for competitive exams  हिंदी ग्रामर की 6 श्रेष्ठ पुस्तकों की सूची निम्न है।  1.लुसेंट सामान्य हिंदी- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए   Lucent publications की यह पुस्तक विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है ,इस पुस्तक के लेखक श्री संजीव कुमार है,  इस पुस्तक में हिंदी ग्रामर को अत्यंत ही सरल स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं विशेष तौर से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) यूजीसी , एसएससी आदि परीक्षाओं में विगत वर्षों में पूछे गए प्रश

[imp*]मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण

 मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha  मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation [number of seats] of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha मध्य प्रदेश राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 35  स्थान /सीटे अनुसूचित जाति [SC] एवं 47 सीटें अनुसूचित जनजाति [ST] के लिए आरक्षित है,  वहीं लोकसभा में अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित कुल 84 सीटों में 4 सीटें मध्य प्रदेश से आरक्षित है , यह चार सीटें - भिंड टीकमगढ़ उज्जैन एवं देवास की सीटें हैं  तथा लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों हेतु आरक्षित कुल 47 सीटों में से 6 सीटें मध्य प्रदेश राज्य से निर्धारित है लोकसभा में मध्य प्रदेश से अनुसूचित जनजाति की 6 सीटें निम्नलिखित है - खरगोन  धार  रतलाम  बेतूल  शहडोल  मंडला लोकसभा में एवं राज्यों की विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा एंग्लो इंडियन समुदाय के आरक्षण संबं