Skip to main content

[imp*]पवनों के प्रकार [Types of winds in Hindi ] पवन कितने प्रकार की होती है?

 Types of winds in Hindi. पवनों के प्रकार एग्जाम क्वेश्चन 


पवनों के प्रकार  [Types of winds in Hindi ] पवन कितने प्रकार की होती है?



यहां पर पवनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पवन/हवा क्यों चलती है ? पवन कितने प्रकार की होती है? 
व्यापारिक पवने ,प्रचलित पवने ,पछुआ पवनें, स्थानीय पवने ,मौसमी पवन  किसे कहते हैं ? आदि के बारे में आसान भाषा में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है ,यहां पर जेट स्ट्रीम के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है तथा पवनों के प्रकार से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर भी सम्मिलित किए गए हैं ,जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करने में सहायक सिद्ध होगी.


पवन क्या होती है? यह एक स्थान से दूसरे स्थान पर क्यों प्रवाहित होती है?


पृथ्वी के धरातल पर विभिन्न स्थानों पर वायुमंडलीय दाब एक समान नहीं होता है ,जिसके कारण पृथ्वी पर कहीं पर अधिक वायुमंडलीय दाब का क्षेत्र बन जाता है तथा कहीं पर निम्न वायुमंडलीय दाब का क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है ,

इसी कारण से वायुमंडल की हवाएं अधिक दाब से निम्न दाब की ओर प्रवाहित होती है और इन्हीं क्षितिज रूप से गतिशील हवाओं को पवन कहते हैं,

 अगर यह गतिशील हवाएं धरातल से अंतरिक्ष की ओर प्रवाहित होने लगे अर्थात  ऊर्ध्वाधर दिशा में प्रवाहित होने लगे तो इन्हें वायु धारा अर्थात एयर करंट कहा जाता है।


पवनों का वर्गीकरण /types of winds in Hindi

पवनों  को तीन भागों में बांटा गया है अर्थात पवनों के तीन प्रकार हैं

प्रचलित पवन - PARMANENT WINDS

                     प्रचलित पवन तीन प्रकार की होती है -  व्यापारिक पवन  ,पछुआ पवन ,ध्रुवीय पवन

मौसमी पवन -SEASONAL WINDS

                     मौसमी पवन तीन प्रकार की होती है- स्थल समीर ,जल समीर, तथा मानसूनी पवन

स्थानीय पवन - LOCAL WINDS

                      स्थानीय पवन दो प्रकार की होती है -गर्म स्थानीय पवन , शीत स्थानीय पवन


अब बात करते हैं कि प्रचलित पवन क्या होती है?तथा इसके कौन-कौन से प्रकार है?

What is Permanent wind and its subtypes in Hindi


प्रचलित पवन उन पवनों को कहा जाता है जो पृथ्वी के बहुत बड़े भू-भाग पर प्रवाहित होती है तथा जिन की दिशा वर्षभर एक समान रहती है ,इन्हें स्थाई पवन के नाम से भी जाना जाता है ,

अक्सर यह स्थाई पवने एक वायु भार वाले कटिबंध से दूसरे वायु भार वाले कटिबंध की और नियमित रूप से चलती है ,

प्रचलित पवनों या स्थाई पवनों के निम्नलिखित तीन प्रकार होते हैं।

व्यापारिक पवने -Trade winds

यह पवनें दोनों गोलार्ध के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से विषुवत रेखा की ओर प्रवाहित होती है ,तथा फेरल के नियम के अनुसार इन की दिशा परिवर्तित होने से यह पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर प्रवाहित होती है,

 प्रचलित पवनों का प्रवाह का क्षेत्र 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 30 डिग्री दक्षिणी अक्षांश के मध्य होता है ,तथा दोनों गोलार्द्धों कि व्यापारिक हवाएं विषुवत रेखा पर आकर की मिलती है।

व्यापारिक को सनातनी पवन तथा सन्मार्गी पवन के नाम से भी जाना जाता है

best gadgets for online classes for students on amazon 

पछुआ पवनें -Westerlies

यह पवन दोनों गोलार्धों  में 30 डिग्री अक्षांशों से 60 डिग्री अक्षांश के मध्य पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर चलती है

पछुआ पवनें उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा दक्षिणी गोलार्ध में अधिक प्रबलता से प्रवाहित होती है क्योंकि दक्षिणी गोलार्ध में जल क्षेत्र अधिक है तथा स्थली अवरोध कम है।

पछुआ पवनों को दक्षिणी गोलार्ध में 40 डिग्री दक्षिणी अक्षांश पर गरजता चालीसा ,50 डिग्री दक्षिणी अक्षांश पर प्रचंड पचासा एवं 60 डिग्री दक्षिणी अक्षांश पर चीखता साथा  के नाम से पुकारते हैं ,यह सारे नाम स्थानीय नागरिकों के द्वारा प्रदान किए गए हैं।

पछुआ पवन  जब 40 डिग्री उत्तरी अक्षांश के आसपास प्रवाहित होती है तो यहां पर उच्च वायुदाब का क्षेत्र होने से नावों के संचालन में काफी कठिनाई आती है, इन अक्षांशों को अश्व अक्षांश के नाम से भी जाना जाता है।

ध्रुवीय पवन -polar winds /Easterlies 

 ध्रुवीय पवन दोनों को गोलार्धों  में 60 डिग्री से 90 डिग्री अक्षांश के मध्य प्रवाहित होती है ,

इन पवनों की दिशा पूर्व से पश्चिम की ओर होती है इन्हें ध्रुवीय पुरवा पवन भी कहते हैं।

 मौसमी पवन-Seasonal winds

मौसमी पवन उन पवनों  को कहा जाता है जिन की उत्पत्ति एवं दिशा विभिन्न मौसम के अनुसार परिवर्तित होती रहती है,

 मौसमी पवन निम्नलिखित तीन प्रकार की होती है-

 स्थल समीर, जल समीर, मानसूनी पवन

स्थानीय पवन-local winds

वे पवने  जो धरातल के किसी स्थान विशेष में प्रवाहित होती है ,अर्थात जिनका क्षेत्र सीमित होता है उन्हें स्थानीय पवन कहा जाता है,

 यह पवन पुनः दो प्रकार की होती है-

  शीत या ठंडी स्थानीय पवन , उष्ण या गर्म स्थानीय पवन 

कुछ प्रमुख गर्म स्थानीय पवने एवं उनका प्रवाह स्थल  की सूची नीचे दी गई है 

चिनूक -

        यह संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में स्थित रॉकीज पर्वत श्रेणी के पूर्वी ढलालों पर चलने वाली गर्म एवं शुष्क हवा है।

शामल -

       यह इराक और ईरान की खाड़ी में चलने वाली गर्म एवं शुष्क हवा है।

Black roller -

यह उत्तरी अमेरिका के मैदानों में चलने वाली तेज धूल भरी हवाएं हैं।

सांता आना -

        यह कैलिफोर्निया में स्थित सांताआना घाटी में प्रवाहित होने वाली गर्म एवं शुष्क हवा है।

कोयमबैंग -

     यह हवा जावा और इंडोनेशिया में प्रवाहित होती है इससे तंबाकू की खेती को बहुत नुकसान पहुंचता है।

नार्वेस्टर -

यह हवा न्यूजीलैंड के पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवाहित होती है।

Brickfielder-

 यह आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में चलने वाली गर्म एवं शुष्क हवा है।

सिराको -

  यह सहारा मरुस्थल से भूमध्य सागर की ओर चलने वाली गर्म हवा है ,भूमध्य सागर के ऊपर प्रवाहित होने से यह हवा नमी युक्त हो जाती है ,

          इस हवा के कई स्थानीय नाम भी है जिसे मिस्र में इसे खमसीन, लीबिया में गीबिली, ट्यूनीशिया में चिली ,इटली में सिराको ,स्पेन में लेबेक के नाम से जाना जाता है।

best gadgets for online classes for students on amazon 

हरमट्टन - 

इसे डॉक्टर विंड के नाम से भी जाना जाता है ,यह सहारा रेगिस्तान में प्रवाहित होने वाली गर्म एवं शुष्क हवा है।

फान -

यह मुख्य रूप से स्वीटजरलैंड में आल्प्स पर्वत के निकट प्रवाहित होने वाली स्थानीय गर्म हवा है, यह हवा अंगूर की खेती के लिए भी काफी लाभप्रद है।

लू -

यह उत्तरी भारत में ,विशेष रुप से थार के मरुस्थल में प्रवाहित होने वाली स्थानीय गर्म एवं शुष्क हवा है। ,

 यह दक्षिण अफ्रीका में प्रवाहित होने वाली स्थानीय गर्म हवा है।

अयाला -

यह फ्रांस में प्रवाहित होने वाली स्थानीय गर्म हवा है ,

 सिमूम -

यह इरान में प्रवाहित होने वाली गर्म हवा है 

प्रमुख स्थानीय शीतल या ठंडी हवाओं की सूची

बोरा-

यह स्थानीय ठंडी पवन पूर्वी युगोस्लाविया के एड्रियाटिक तट पर प्रवाहित होती है।

नॉर्दन-

     यह हवा संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास प्रांत में प्रवाहित होती है

नॉर्टी-

      यह स्थानीय ठंडी हवा भी मध्य अमेरिका में प्रवाहित होती है।

Blizzard -

  यह हवाएं ध्रुवीय  क्षेत्रों में प्रवाहित होती है ,यह अत्यंत ही ठंडी हवाएं हैं तथा साइबेरिया क्षेत्र एवं उत्तरी अमेरिका के उत्तरी क्षेत्रों में प्रवाहित होती है।

पूर्गा-

यह भी एक अत्यंत ठंडी स्थानीय हवा है, जो मुख्य रूप से साइबेरिया के टुंड्रा प्रदेशों में एवं अलास्का क्षेत्र में प्रवाहित होती है।

Tramontana -

    यह ठंडी पवन मुख्य रूप से इटली में प्रवाहित होती है।

पोपागायो -

     यह पवन मुख्य रूप से मेक्सिको के तट पर प्रवाहित होती है।

मिस्ट्रल -

यह ठंडी हवा मुख्य रूप से फ्रांस में सर्दी के मौसम में प्रवाहित होती है


पवनों के विभिन्न प्रकार से संबंधित परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य एवं प्रश्न उत्तर

प्रश्न - व्यापारिक पवने किस प्रकार की पवने है?

उत्तर -स्थाई या प्रचलित पवन 


प्रश्न- पछुआ पवनों की दिशा होती है ?

उत्तर- पश्चिम से पूर्व दिशा 


प्रश्न -चिनूक किस प्रकार की पवन है ?

उत्तर -स्थानीय गर्म पवन 


प्रश्न - नार्दर  एवं नारटी  नामक स्थानीय पवने किस स्थान पर प्रवाहित होती है ?

उत्तर -संयुक्त राज्य अमेरिका


प्रश्न - फेरल के नियम के अनुसार उत्तरी गोलार्ध में पवन  किस दिशा की ओर मुड़ती है ?

उत्तर- दाएं (राइट हैंड साइड )


प्रश्न -पृथ्वी पर पवनों की दिशा में बदलाव किस कारण आता है ?

उत्तर -कॉरिओलिस  बल के कारण 


प्रश्न - कॉरिओलिस बल का सर्वाधिक मान कहां पर होता है ?

उत्तर -ध्रुव पर 


प्रश्न -भूमध्य रेखा के आसपास का क्षेत्र जहां पर चक्रवात उत्पन्न नहीं होते हैं ,कहलाता है 

उत्तर -डोलड्रम


प्रश्न -वायुमंडलीय दाब के अनुसार पवन प्रवाहित होती है -

उत्तर -उच्च वायुदाब से निम्न वायुदाब की ओर 


प्रश्न - उत्तर भारत में प्रवाहित होने वाली गर्म एवं शुष्क स्थानीय पवन का क्या नाम है 

उत्तर-लू


प्रश्न -ऑस्ट्रेलिया में चलने वाली धूल भरी आंधियों को क्या कहा जाता है -

उत्तर-ब्रिक फिल्टर


प्रश्न -टुंड्रा प्रदेश में प्रवाहित होने वाली ठंडी हवाओं को क्या कहा जाता है 

उत्तर -पुर्गा


प्रश्न- व्यापारिक पवने किस कटिबंध में प्रवाहित होती है-

 उत्तर -उष्ण कटिबंध में


प्रश्न -अश्व अक्षांश किन अक्षांशों को कहा जाता है ?

उत्तर -40 डिग्री उत्तरी अक्षांश के आसपास का क्षेत्र।


प्रश्न -आल्प्स पर्वत के क्षेत्र में चलने वाली गर्म हवाओं को क्या कहते हैं

उत्तर -फान 


प्रश्न -वर्ष भर एक ही दिशा में चलने वाली पवनों को क्या कहते हैं ?

उत्तर -स्थाई पवन


प्रश्न -मानसूनी पवन किस प्रकार की पवन है?

 उत्तर- मौसमी पवन


प्रश्न -पवन कितने प्रकार की होती है ?

उत्तर -तीन प्रकार की प्रचलित पवन, मौसमी पवन, स्थानीय पवन


प्रश्न -प्रचलित पवन कितने प्रकार की होती है -

उत्तर -तीन प्रकार की व्यापारिक पवन ,पछुआ पवन ,ध्रुवीय पवन

Popular posts from this blog

[IMP*] कर्क, मकर एवं विषुवत रेखा पर स्थित देश

 कर्क रेखा, मकर रेखा, विषुवत रेखा ,ग्रीनविच रेखा एवं अन्य महत्वपूर्ण अक्षांश पर स्थित विभिन्न देशों के नाम तथा कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्यों के नाम एवं दिशाओं के अनुसार उनका क्रम   ग्लोब की विभिन्न रेखाओं अर्थात अक्षांश एवं देशांतर पर स्थित विभिन्न देशों एवं राज्यों की स्थिति से संबंधित तथ्य एवं प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं ,यहां पर कर्क रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम मकर रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम विषुवत रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम तथा प्रधान मध्यान रेखा जिसे  ग्रीनविच मीन टाइम [GMT] भी कहते हैं ,इस पर स्थित विभिन्न देशों की नामों की सूची दी गई है। kark rekha vishwa ke kitne desho se hokar gujarti hai कर्क रेखा पर स्थित देशों के संख्या एवं नाम  कर्क रेखा साडे 23 डिग्री उत्तरी अक्षांश [23.5* N] की रेखा को कहते हैं कर्क रेखा विश्व के तीन महाद्वीपों के 17 देशों से होकर गुजरती है, तीन महाद्वीपों में -उत्तरी अमेरिका महाद्वीप, अफ्रीका महाद्वीप एवं एशिया महाद्वीप सम्मिलित है ,तथा कर्क रेखा पर स्थित देशों के नाम (पश्चिम दिशा से पू

6 best Hindi grammar books for competitive exams

  हिंदी ग्रामर एवं हिंदी सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ,एवं अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में जैसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC )राज्य लोक सेवा आयोग (STATE-PSC) ,पुलिस भर्ती परीक्षा ,बैंकिंग परीक्षा IBPS PO/SO/आदि में हिंदी  को पृथक विषय के रूप में सम्मिलित किया गया है,  यहां पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी ग्रामर की 6सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जोकि विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।  6 best hindi grammar book for competitive exams  हिंदी ग्रामर की 6 श्रेष्ठ पुस्तकों की सूची निम्न है।  1.लुसेंट सामान्य हिंदी- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए   Lucent publications की यह पुस्तक विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है ,इस पुस्तक के लेखक श्री संजीव कुमार है,  इस पुस्तक में हिंदी ग्रामर को अत्यंत ही सरल स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं विशेष तौर से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) यूजीसी , एसएससी आदि परीक्षाओं में विगत वर्षों में पूछे गए प्रश

[imp*]मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण

 मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha  मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation [number of seats] of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha मध्य प्रदेश राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 35  स्थान /सीटे अनुसूचित जाति [SC] एवं 47 सीटें अनुसूचित जनजाति [ST] के लिए आरक्षित है,  वहीं लोकसभा में अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित कुल 84 सीटों में 4 सीटें मध्य प्रदेश से आरक्षित है , यह चार सीटें - भिंड टीकमगढ़ उज्जैन एवं देवास की सीटें हैं  तथा लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों हेतु आरक्षित कुल 47 सीटों में से 6 सीटें मध्य प्रदेश राज्य से निर्धारित है लोकसभा में मध्य प्रदेश से अनुसूचित जनजाति की 6 सीटें निम्नलिखित है - खरगोन  धार  रतलाम  बेतूल  शहडोल  मंडला लोकसभा में एवं राज्यों की विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा एंग्लो इंडियन समुदाय के आरक्षण संबं