Skip to main content

[imp*]भारतीय मानसून की प्रमुख विशेषताएं / Indian monsoon characteristics in Hindi

मानसून क्या है ?  इसकी विशेषताएं - उत्पत्ति ,प्रकति वितरण -exam gk 

भारतीय मानसून की प्रमुख विशेषताएं,


मानसून शब्द की उत्पत्ति अरबी भाषा के शब्द मौसीम से हुई है ,अरबी भाषा में मौसीम का अर्थ ऋतु है अर्थात मानसून का तात्पर्य एक ऐसी ऋतु से है जिसमें पवनों की दिशा में परिवर्तन हो जाता है।

अर्थात मानसूनी पवन एक मौसमी पवन है


भारतीय मानसून की प्रमुख विशेषताएं 

 Indian monsoon characteristics in Hindi,


  • भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां की अर्थव्यवस्था में कृषि का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है तथा कृषि को सर्वाधिक प्रभावित करने वाला तत्व मानसून ही है, क्योंकि देश में होने वाली कुल वर्षा का करीब 80% भाग दक्षिणी पश्चिमी मानसून की ऋतु में प्राप्त होता है।
  • मानसून से होने वाली वर्षा मौसमी अर्थात सीज़नल है जो कि सामान्यता जून के महीने से प्रारंभ होकर सितंबर माह तक प्राप्त होती है।
  • मानसून वर्षा मुख्य रूप से पृथ्वी के भागों की आकृति अर्थात पर्वतों की ऊंचाई ,ढाल आदि के द्वारा नियंत्रित होती है।
  • भारत के पश्चिमी घाट पर एवं उत्तर पूर्वी भारत में वर्षा का ज्यादा मात्रा में होना वहां की पर्वतों की आकृति के कारण ही संभव हो पाता है।
  • जैसे-जैसे मानसून समुद्री तटों से स्थली भाग की ओवर बढ़ता है वैसे वैसे आद्रता की मात्रा भी कम होने लगती है तथा वर्षा में भी कमी होने लगती है,
  •                      उदाहरण के लिए कोलकाता में करीब 120 सेंटीमीटर बारिश होती है तो फिर पटना में करीब 105 सेंटीमीटर इस प्रकार इलाहाबाद को इससे आगे बढ़ने पर क्रमशः वर्षा की मात्रा में कमी होती जाती है।
  • मानसून के द्वारा वर्षा लगातार नहीं होती है, इसमें कुछ कुछ दिनों के बीच में मानसून इंटरवल आता है जिसे हिंदी में मानसून  विच्छेद के नाम से भी जाना जाता है , 
  • मानसून इंटरवेल के आने का प्रमुख कारण विभिन्न उष्णकटिबंधीय चक्रवात तथा वायुमंडलीय दाब के क्षेत्र में परिवर्तन होता है ,


मानसून पूर्व वर्षा अर्थात ग्रीष्मकालीन वर्षा को विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है -


  • काल बैसाखी -पश्चिम बंगाल 
  • नॉर्वेस्टर - पूर्वी भारत के राज्य उड़ीसा एवं छोटा नागपुर का पठार
  •  चेरी ब्लॉसम या फूलों वाली बारिश- कर्नाटक।
  • आम्र वर्षा या मैंगो शावर -केरल एवं कर्नाटक
  • बारदोली हीडा -असम
  • चाय वर्षा / Tea shower -असम

लू  क्या है what is loo ?

Loo एक स्थानीय गर्म पवन है जो कि ग्रीष्म ऋतु में( मई-जून के महीने में) उत्तर पश्चिमी भारत (पश्चिमी राजस्थान) के क्षेत्रों में प्रवाहित होती है।

लू एक शुष्क एवं गर्म हवा है तथा इसके अत्यधिक प्रभाव से मनुष्य की मृत्यु तक हो सकती है।


read also-

 most imp gk on geography in hindi 

most imp gk  on history in hindi


Popular posts from this blog

[IMP*] कर्क, मकर एवं विषुवत रेखा पर स्थित देश

 कर्क रेखा, मकर रेखा, विषुवत रेखा ,ग्रीनविच रेखा एवं अन्य महत्वपूर्ण अक्षांश पर स्थित विभिन्न देशों के नाम तथा कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्यों के नाम एवं दिशाओं के अनुसार उनका क्रम   ग्लोब की विभिन्न रेखाओं अर्थात अक्षांश एवं देशांतर पर स्थित विभिन्न देशों एवं राज्यों की स्थिति से संबंधित तथ्य एवं प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं ,यहां पर कर्क रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम मकर रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम विषुवत रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम तथा प्रधान मध्यान रेखा जिसे  ग्रीनविच मीन टाइम [GMT] भी कहते हैं ,इस पर स्थित विभिन्न देशों की नामों की सूची दी गई है। kark rekha vishwa ke kitne desho se hokar gujarti hai कर्क रेखा पर स्थित देशों के संख्या एवं नाम  कर्क रेखा साडे 23 डिग्री उत्तरी अक्षांश [23.5* N] की रेखा को कहते हैं कर्क रेखा विश्व के तीन महाद्वीपों के 17 देशों से होकर गुजरती है, तीन महाद्वीपों में -उत्तरी अमेरिका महाद्वीप, अफ्रीका महाद्वीप एवं एशिया महाद्वीप सम्मिलित है ,तथा कर्क रेखा पर स्थित देशों के नाम (पश्चिम दिशा से पू

6 best Hindi grammar books for competitive exams

  हिंदी ग्रामर एवं हिंदी सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ,एवं अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में जैसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC )राज्य लोक सेवा आयोग (STATE-PSC) ,पुलिस भर्ती परीक्षा ,बैंकिंग परीक्षा IBPS PO/SO/आदि में हिंदी  को पृथक विषय के रूप में सम्मिलित किया गया है,  यहां पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी ग्रामर की 6सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जोकि विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।  6 best hindi grammar book for competitive exams  हिंदी ग्रामर की 6 श्रेष्ठ पुस्तकों की सूची निम्न है।  1.लुसेंट सामान्य हिंदी- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए   Lucent publications की यह पुस्तक विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है ,इस पुस्तक के लेखक श्री संजीव कुमार है,  इस पुस्तक में हिंदी ग्रामर को अत्यंत ही सरल स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं विशेष तौर से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) यूजीसी , एसएससी आदि परीक्षाओं में विगत वर्षों में पूछे गए प्रश

[imp*]मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण

 मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha  मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation [number of seats] of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha मध्य प्रदेश राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 35  स्थान /सीटे अनुसूचित जाति [SC] एवं 47 सीटें अनुसूचित जनजाति [ST] के लिए आरक्षित है,  वहीं लोकसभा में अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित कुल 84 सीटों में 4 सीटें मध्य प्रदेश से आरक्षित है , यह चार सीटें - भिंड टीकमगढ़ उज्जैन एवं देवास की सीटें हैं  तथा लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों हेतु आरक्षित कुल 47 सीटों में से 6 सीटें मध्य प्रदेश राज्य से निर्धारित है लोकसभा में मध्य प्रदेश से अनुसूचित जनजाति की 6 सीटें निम्नलिखित है - खरगोन  धार  रतलाम  बेतूल  शहडोल  मंडला लोकसभा में एवं राज्यों की विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा एंग्लो इंडियन समुदाय के आरक्षण संबं