[ imp*]प्रमुख संवैधानिक पदों हेतु योग्यता [competitive exam Gk ]

 प्रमुख संवैधानिक पदों हेतु योग्यता 

[पद एवं योग्यता] 


संवैधानिक एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों हेतु योग्यताएं


विभिन्न संवैधानिक एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों हेतु योग्यताएं से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं+  जैसे राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा सदस्य राज्यसभा सदस्य राज्यपाल विधानसभा सदस्य विधान परिषद सदस्य पद हेतु योग्यताएं क्या होती है?

 यहां पर सभी महत्वपूर्ण संवैधानिक एवं अन्य पदों हेतु योग्यताएं दी गई है -

राष्ट्रपति पद हेतु अनिवार्य योग्यताएं 

  • वह भारत का नागरिक हो  
  • वह 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो
  • किसी लाभ के पद पर ना हो (चुनाव के समय)
  • लोकसभा का सदस्य चुने जाने के योग्य हो


उपराष्ट्रपति पद हेतु योग्यताएं 

  • भारत का नागरिक हो
  •  35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो
  • किसी लाभ के पद पर ना हो
  •  राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के योग्य हो।


लोकसभा सदस्य पद हेतु योग्यताएं क्या होती है ?

  • भारत का नागरिक हो
  • 25 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो 
  • पागल एवं दिवालीया ना हो 
  • किसी लाभ के पद पर ना हो


राज्यसभा का सदस्य चुने जाने हेतु अनिवार्य योग्यताएं बताइए

  • भारत का नागरिक हो 
  • 30 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो
  • पागल एवं दिवालिया ना हो
  •  किसी लाभ के पद पर ना हो

[नोट -*  2003 से पहले राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए संबंधित व्यक्ति को सम्बंधित  राज्य की मतदाता सूची में पंजीकृत होना अनिवार्य था ,परंतु अब यह शर्त समाप्त कर दी गई है

विधानसभा सदस्य (विधायक) बनने हेतु क्या योग्यताएं होनी चाहिए

  • भारत का नागरिक हो
  • 25 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो
  • पागल एवं दिवालीया ना हो 
  • किसी लाभ के पद पर ना हो


विधान परिषद का सदस्य बनने हेतु योग्यताएं

  • भारत का नागरिक हो 
  • उम्र 30 वर्ष या इससे अधिक हो 
  • किसी लाभ के पद पर ना हो
  • पागल एवं दिवालिया ना हो


राज्यपाल पद हेतु योग्यता

  • भारत का नागरिक हो 
  • उम्र 35 वर्ष या इससे अधिक हो 
  • सार्वजनिक लाभ के पद पर ना हो 
  • राज्य विधानसभा का सदय चुने जाने के योग्य हो 


प्रधानमंत्री पद हेतु योग्यता


प्रधानमंत्री संसद सदस्य ही होता है चाहे वह लोकसभा का सदस्य हो या राज्यसभा का सदस्य ,अगर कोई व्यक्ति संसद का सदस्य ना हो फिर भी वह प्रधानमंत्री या कोई अन्य मंत्री बनाया जा सकता है परंतु ऐसी स्थिति में उसे 6 महीने के अंदर संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनना पड़ेगा।

साधारणतया सदन में बहुमत प्राप्त दल के नेता को प्रधानमंत्री पद की शपथ राष्ट्रपति द्वारा दिलाई जाती है।


मुख्यमंत्री पद हेतु योग्यता 

मुख्यमंत्री विधान सभा का सदस्य अर्थात एक विधायक के रुप में चुनकर विधानसभा पहुंचता है ,

साधारणतया विधानसभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता को राज्यपाल मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाता है।


लोकसभा अध्यक्ष [स्पीकर] पद की योग्यता

लोकसभा अध्यक्ष या स्पीकर लोकसभा के सदस्य के रूप में चुना जाता है।

लोकसभा के सदस्य अपने में से एक सांसद को  लोकसभा अध्यक्ष के रूप में चुनते हैं

विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु योग्यता

विधानसभा का अध्यक्ष अर्थात विधानसभा स्पीकर एक साधारण विधायक के रूप में निर्वाचित होकर विधानसभा में पहुंचता है।

 विधानसभा के सदस्य अपने में से एक विधायक को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुनते हैं।


Previous
Next Post »