[imp* ] Sardar Sarovar Project ।। सरदार सरोवर बांध परियोजना

Sardar Sarovar Project

सरदार सरोवर बांध परियोजना- 

सरदार सरोवर परियोजना से संबंधित प्रश्न उत्तर, narmad nadi par bane dam


सरदार सरोवर बांध परियोजना एक बहु उद्देशीय परियोजना है, यह परियोजना मध्य प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र तथा राजस्थान राज्य की संयुक्त परियोजना है, यह परियोजना काफी विवादों में भी रही है,  सरदार सरोवर बांध परियोजना से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, यहां पर सरदार सरोवर बांध परियोजना का इतिहास ,उसके विवाद के मुद्दे ,संबंधित राज्य ,सिंचाई क्षमता ,केचमेंट एरिया ,बांध की ऊंचाई, नर्मदा बचाओ आंदोलन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को आसान भाषा में प्रस्तुत किया गया -


सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी पर गुजरात राज्य के बड़ौदा जिले में निर्मित है ,यह बांध बड़ौदा जिले के केवरिया गांव जिसे नौगांव भरूच भी बोला जाता है के पास निर्मित है ,

सरदार सरोवर बांध  विश्व का दूसरा सबसे बड़ा गुरुत्वीय बांध है ,इससे बड़ा बांध संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्रांड कोली बांध है।

इस बांध की रूपरेखा एवं निर्माण करने का विचार सबसे पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा प्रस्तुत किया गया था, उन्होंने 1946 में इस बांध परियोजना को तैयार किया था इसी कारण इस बांध परियोजना का नाम सरदार सरोवर परियोजना रखा गया है ,

सरदार सरोवर परियोजना की नीव अर्थात शिलान्यास 5 अप्रैल 1961 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के द्वारा किया गया था, परंतु इस परियोजना के निर्माण की शुरुआत में काफी विलंब हुआ ,

विलंब होने का मुख्य कारण बांध के द्वारा विस्थापित लोगों की समस्याओं एवं नर्मदा बचाओ आंदोलन जैसे कार्यक्रमों का होना है ,

इन विवादों के कारण इस बांध का निर्माण 1987 में प्रारंभ हो सका, काफी लंबे समय के बाद 17 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सरदार सरोवर बांध परियोजना का लोकार्पण किया गया ,

सरदार सरोवर परियोजना 4 राज्यों की संयुक्त परियोजना है - जिसमें मध्य प्रदेश गुजरात राजस्थान एवं महाराष्ट्र राज्य सम्मिलित है ,

परंतु इन राज्यों में समान बटवारा नहीं हुआ है, उदाहरण के लिए इस बांध के द्वारा जो नहर निकाली गई है उसे नर्मदा नहर बोलते हैं ,यह विश्व की बड़ी नहरों में गिनी जाती है ,इस नहर के द्वारा कुल 1.9 मिलियन हेक्टेयर खेती पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई है ,जिसमें से 1.85 मिलियन हेक्टेयर सिंचाई अकेले गुजरात राज्य में तथा शेष क्षेत्रफल पर राजस्थान के 2 जिलों को लाभ मिला है,

 इसके द्वारा मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र को सिंचाई के दृष्टिकोण से कोई लाभ नहीं मिला ,परंतु वही जल विद्युत उत्पादन में सबसे ज्यादा लाभ मध्यप्रदेश राज्य को मिला है ,

सरदार सरोवर परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 1450 मेगा वाट है ,जिसमें से 57% हिस्सा मध्य प्रदेश राज्य को 27% महाराष्ट्र राज्य को और 16% गुजरात राज्य को आवंटित हुआ है

सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई काफी विवादों में रही है क्योंकि ऊंचाई बढ़ने से बांध के पीछे जल भरण क्षेत्रफल में काफी विस्तार हुआ है, जिससे सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव मध्यप्रदेश राज्य पर हुआ है ,

इस बांध की ऊंचाई 138.68  मीटर है तथा सबसे नीचले पाए से  बांध की कुल ऊंचाई 163  मीटर है ,तथा इसका संपूर्ण केचमेंट एरिया 88000 वर्ग किलोमीटर है ,

इसकी केचमेंट एरिया में 90% से ज्यादा हिस्सा मध्य प्रदेश राज्य का है, बांध की पूरी क्षमता तक जलभराव करने से मध्य प्रदेश के अनेक गांव जलमग्न हो गए हैं, जिसके चलते अनेक लोगों को विस्थापित होना पड़ा, विस्थापित होने से उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा साथ ही साथ बहुत बड़ी मात्रा में कृषि भूमि भी जलमग्न हो गयी ,

विस्थापितों का उचित पुनर्वास ना हो सका एवं पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंचा इन्हीं सभी दुष्परिणामों को देखते हुए मध्यप्रदेश में मेधा पाटकर के नेतृत्व में नर्मदा बचाओ आंदोलन शुरू किया गया ,नर्मदा बचाओ आंदोलन वर्ष 1989 में स्टार्ट हुआ ,इस आंदोलन की प्रमुख मांगों में सरदार सरोवर बांध को 121 मीटर तक ही भराव करना विस्थापितों का पुनर्वास करना, पर्यावरणीय दृष्टिकोण से योजनाएं लागू करना आदि सम्मिलित है ,

इसी आंदोलन के प्रणेता मेधा पाटकर को वर्ष 1991 में राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है 

सरदार सरोवर बांध के निकट विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति स्टेचू ऑफ यूनिटी -सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा निर्मित है जिसकी कुल ऊंचाई 182 मीटर है।


सरदार सरोवर परियोजना से संबंधित प्रश्न उत्तर-


प्रश्न -सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर निर्मित है-

सरदार सरोवर परियोजना नर्मदा नदी पर निर्मित है


यह परियोजना किस राज्य में निर्मित है

गुजरात राज्य में


सरदार सरोवर परियोजना कितने राज्यों की संयुक्त परियोजना है

यह परियोजना 4 राज्यों की संयुक्त परियोजना है -जिसमें मध्य प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र एवं राजस्थान राज्य सम्मिलित है


सरदार सरोवर बांध परियोजना का केचमेंट एरिया कितना है

उत्तर 88000 वर्ग किलोमीटर


सरदार सरोवर बांध परियोजना का लोकार्पण कब हुआ

17 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा


सरदार सरोवर परियोजना की नींव कब और किसके द्वारा रखी गई

5 अप्रैल 1961 को प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के द्वारा


सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई कितनी है

उत्तर -138.62 मीटर तथा सबसे निचले बाय से 163 मीटर


नर्मदा बचाओ आंदोलन के प्रणेता कौन है 

उत्तर मेघा पाटकर


 प्रश्न- नर्मदा पुत्र किसे कहा जाता है ?

अमृतलाल वेगड़ तथा अनिल माधव दवे दोनों को


प्रश्न- इस परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता कितनी है?

 उत्तर 1450 मेगा वाट 


प्रश्न -इस परियोजना के द्वारा उत्पादित बिजली में सर्वाधिक हिस्सा किस राज्य को आवंटित हुआ है 

उत्तर मध्य प्रदेश राज्य को कुल 57% हिस्सा 


प्रश्न- इस बांध पर कुल कितने गेट बनाए गए 

उत्तर 30 गेट


read also-

भारत की नदियां - याद करने की आसान ट्रिक्स



Previous
Next Post »