Skip to main content

[hindi*] वाक्य क्या है ?वाक्य के तत्व ,वाक्य के अंग ,वाक्य के भेद

 हिंदी वाक्य रचना से सम्बंधित प्रश्न - उत्तर


वाक्य क्या है? वाक्य  के 6 तत्व ,वाक्य के अंग,वाक्य के भेद या प्रकार- सरल वाक्य संयुक्त वाक्य मिश्रित वाक्य किसे कहते हैं ?

हिंदी वाक्य रचना से सम्बंधित प्रश्न - उत्तर


वाक्य क्या है?

-सार्थक शब्दों का व्यवस्थित समूह को वाक्य कहते हैं!


वाक्य  के कितने  तत्व होते हैं?

वाक्य  के 6 तत्व होते हैं

सार्थकता, योग्यता ,आकांक्षा ,निकटता ,पदक्रम ,अन्वय।


सार्थकता क्या है?

सार्थक शब्द ही वाक्य बनाते हैं।


योग्यता क्या है?

वाक्य में प्रयुक्त शब्दों में प्रश्न के अनुसार अपेक्षित अर्थ प्रकट करने की योग्यता होती है।


आकांक्षा क्या है?

आकांक्षा का अर्थ होता है 'इच्छा'

वाक्य पूरा होना चाहिए उसमें किसी शब्द की कमी नहीं होनी चाहिए जिसके कारण अर्थ की अभीव्यक्ति में अधूरापन न लगे।


निकटता क्या है?

बोलते या लिखते समय वाक्य के शब्दों में परस्पर निकटता या दूरी का होना बहुत आवश्यक है।


पद क्रम क्या है?

वाक्य में पदों का एक  निश्चित क्रम होता है।


अन्वय किसे कहते हैं?

-अन्वय का अर्थ 'मेल' होता है

वाक्य में लिंग वचन पुरुष काल कारक अधिकारको  के साथ ठीक ठीक मेल होना आवश्यक है।


वाक्य केकितने अंग होते है ?

वाक्य के अंग दो होते हैं

1. उद्देश्य-जिसके बारे में बात की जाती है या बताया जाता है उसे उद्देश्य कहते हैं।

2. विधेय-उद्देश्य के बारे में की गई बात को  विधेय कहते हैं।


वाक्य के भेद/प्रकार बताइये ?

वाक्य का विभाजन दो प्रकार से होता है-

  1. अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद-   2. रचना के आधार पर वाक्य के भेद-


अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने  भेद/प्रकार होते हैं?

अर्थ के आधार पर वाक्य के 8 भेद होते हैं।


विधान वाचक वाक्य किसे कहते हैं?

-जिन वाक्यों में क्रिया के करने या होने की सूचना मिले उन्हें विधानवाचक वाक्य कहते हैं।


निषेधवाचक वाक्य किसे कहते हैं?

-जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।


आज्ञा वाचक वाक्य किसे कहते हैं?

-जिन वाक्यों से आज्ञा, प्रार्थना ,उपदेश आदि का ज्ञान होता है उन्हें आज वाचक वाक्य कहते हैं।


प्रश्नवाचक वाक्य किसे कहते हैं?

-जिन वाक्यों से किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का ज्ञान होता है उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं।


इच्छा वाचक वाक्य किसे कहते हैं?

-जिन वाक्यों से इच्छा आशीष एवं शुभकामना आदि का ज्ञान होता है उन्हें इच्छा वाचक वाक्य कहते हैं।


संदेश वाचक वाक्य किसे कहते हैं?

-जिन वाक्यों से संदेह  या संभावना व्यक्त होती है उन्हें संदेह वाचक वाक्य कहते हैं।


विस्मय वाचक वाक्य किसे कहते हैं?

-जीन वाक्य से आश्चर्य ,घृणा ,क्रोध ,शोक आदि भावों की अभिव्यक्ति होती है उन्हें विस्मय वाचक वाक्य करते हैं।


संकेतवाचक वाक्य किसे कहते हैं?

-जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं।



रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते है ?

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं

  1. सरल या साधारण वाक्य 
  2. संयुक्त वाक्य
  3. मिश्रित वाक्य 

सरल वाक्य या साधारण वाक्य किसे कहते हैं?

-जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है उन्हें सरल या साधारण वाक्य कहते हैं।


संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं?

-जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों से जुड़े हो उन्हें संयुक्त वाक्य कहते हैं।


मिश्रित वाक्य किसे कहते हैं?

-जिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो तथा जो आपस में "कि ,जो, क्योंकि, जितना, उतना, जैसा, वैसा ,जब ,तब ,जहां ,वहां ,इधर-उधर, अगर, यदि ,तो ,यद्यपि ,तथापि आदि से मिश्रित मिले-जुले हो उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं।


 हिंदी वाक्य रचना से सम्बंधित प्रश्न - उत्तर -

                               MCQ-MOCK TEST 


Loading...


Popular posts from this blog

[IMP*] कर्क, मकर एवं विषुवत रेखा पर स्थित देश

 कर्क रेखा, मकर रेखा, विषुवत रेखा ,ग्रीनविच रेखा एवं अन्य महत्वपूर्ण अक्षांश पर स्थित विभिन्न देशों के नाम तथा कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्यों के नाम एवं दिशाओं के अनुसार उनका क्रम   ग्लोब की विभिन्न रेखाओं अर्थात अक्षांश एवं देशांतर पर स्थित विभिन्न देशों एवं राज्यों की स्थिति से संबंधित तथ्य एवं प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं ,यहां पर कर्क रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम मकर रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम विषुवत रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम तथा प्रधान मध्यान रेखा जिसे  ग्रीनविच मीन टाइम [GMT] भी कहते हैं ,इस पर स्थित विभिन्न देशों की नामों की सूची दी गई है। kark rekha vishwa ke kitne desho se hokar gujarti hai कर्क रेखा पर स्थित देशों के संख्या एवं नाम  कर्क रेखा साडे 23 डिग्री उत्तरी अक्षांश [23.5* N] की रेखा को कहते हैं कर्क रेखा विश्व के तीन महाद्वीपों के 17 देशों से होकर गुजरती है, तीन महाद्वीपों में -उत्तरी अमेरिका महाद्वीप, अफ्रीका महाद्वीप एवं एशिया महाद्वीप सम्मिलित है ,तथा कर्क रेखा पर स्थित देशों के नाम (पश्चिम दिशा से पू

6 best Hindi grammar books for competitive exams

  हिंदी ग्रामर एवं हिंदी सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ,एवं अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में जैसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC )राज्य लोक सेवा आयोग (STATE-PSC) ,पुलिस भर्ती परीक्षा ,बैंकिंग परीक्षा IBPS PO/SO/आदि में हिंदी  को पृथक विषय के रूप में सम्मिलित किया गया है,  यहां पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी ग्रामर की 6सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जोकि विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।  6 best hindi grammar book for competitive exams  हिंदी ग्रामर की 6 श्रेष्ठ पुस्तकों की सूची निम्न है।  1.लुसेंट सामान्य हिंदी- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए   Lucent publications की यह पुस्तक विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है ,इस पुस्तक के लेखक श्री संजीव कुमार है,  इस पुस्तक में हिंदी ग्रामर को अत्यंत ही सरल स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं विशेष तौर से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) यूजीसी , एसएससी आदि परीक्षाओं में विगत वर्षों में पूछे गए प्रश

[imp*]मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण

 मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha  मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation [number of seats] of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha मध्य प्रदेश राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 35  स्थान /सीटे अनुसूचित जाति [SC] एवं 47 सीटें अनुसूचित जनजाति [ST] के लिए आरक्षित है,  वहीं लोकसभा में अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित कुल 84 सीटों में 4 सीटें मध्य प्रदेश से आरक्षित है , यह चार सीटें - भिंड टीकमगढ़ उज्जैन एवं देवास की सीटें हैं  तथा लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों हेतु आरक्षित कुल 47 सीटों में से 6 सीटें मध्य प्रदेश राज्य से निर्धारित है लोकसभा में मध्य प्रदेश से अनुसूचित जनजाति की 6 सीटें निम्नलिखित है - खरगोन  धार  रतलाम  बेतूल  शहडोल  मंडला लोकसभा में एवं राज्यों की विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा एंग्लो इंडियन समुदाय के आरक्षण संबं