पर्यावरण-पारिस्थितिकी तंत्र सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण तथ्य - Ecology and environment Gk imp Facts in Hindi for exam

पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी तंत्र सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण तथ्य -

Ecology and environment - Gk imp Facts in Hindi for exam -mppsc,ssc,ibps,railway 



पर्यावरण-पारिस्थितिकी तंत्र संबंधी  सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण तथ्य


पारिस्थितिकी तंत्र के जैव घटक ,उत्पादक ,उपभोक्ता तथा अपघटक है,


पारिस्थितिकी तंत्र के अजैव घटक - भौतिक वातावरण, पोषण तथा जलवायु है


उत्पादक स्वपोषी होते हैं तथा प्रकाश संश्लेषण से अपना भोजन बनाते हैं,


पारिस्थितिकी तंत्र जैव मंडल का एक स्व संपोषित ,संरचनात्मक तथा कार्यात्मक इकाई है,


अजैव तथा जैव घटकों से बनी दुनिया को पर्यावरण कहा जाता है,


पारिस्थितिकी तंत्र में अजैव और जैव घटक होते हैं,


पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न घटकों के बीच अन्योन्याश्रय संबंध रहता है,


एरोसाॅल में प्रयुक्त CFC जैसे रसायनों से ओजोन स्तर का अवक्षय होता है


आहार श्रृंखला के हर पोषी स्तर पर भोजन (ऊर्जा) का स्थानांतरण होता है,


वायु मंडल का ओजोन स्तर हानिकारक पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर लेता है,


पारिस्थितिक तंत्र के आहार जाल का एक उपभोक्ता ,एक से अधिक भोजन स्त्रोतों का उपयोग करता है,


मानव द्वारा निष्कासित विभिन्न प्रकार के कचरे का प्रबंधन एक बड़ी पर्यावरणीय समस्या है,


एक आहार श्रृंखला का प्रारंभ सदा उत्पादक से होता है ,इसके बाद उपभोक्ता के विभिन्न स्तर जुड़े रहते हैं,


उपभोक्ता परपोषी होते हैं, तथा यह प्राथमिक स्तर , द्वितीयक स्तर तथा तृतीय स्तर के होते हैं,


एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर पर जाने से कुछ ऊर्जा का हा्स होता है, जिसके फल स्वरुप आहार श्रंखला में पोषी स्तरों की संख्या सीमित रहती हैं,


जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थों की मात्रा का उत्तरोत्तर  पोषी स्तर में वृद्धि को जैव आवर्धन कहते हैं,


अपघटनकर्ता सूक्ष्म जीव है जो सूक्ष्म उपभोक्ता होते हैं,


विभिन्न मानव गतिविधियों से पर्यावरण पर दबाव बढ़ता जाता है,


पारिस्थितिक तंत्र के सभी जैव घटक श्रंखलाबद्ध तरीके से एक दूसरे से जुड़े रहते हैं,


अपशिष्टों एवं कचरे को जैव निम्नीकरणीय एवं जैव अनिम्नीकरणीय श्रेणियों में बांटा जा सकता है,


एक पारिस्थितिक तंत्र में स्थित आहार श्रृंखला ,श्रृंखलाबद्ध तरीके से एक पथीय दिशा में व्यवस्थित जिवों का समूह है



Previous
Next Post »