Skip to main content

General Knowledge Important Facts About Reproduction in Organisms in Hindi जीवों में जनन' संबंधी सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण तथ्य

General Knowledge Important Facts About Reproduction in Organisms in Hindi 

 जीवों में जनन' संबंधी सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण तथ्य


जीवों में जनन [Reproduction in Organisms ]  ,जीव विज्ञान का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, यहां से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं बोर्ड परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं, यहां पर जनन क्या होता है? जीवों जनन कैसे होता है? पादपों में निषेचन,आदि से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य आसान भाषा में प्रस्तुत किए गए हैं-


जीवों में जनन' [ Reproduction in Organisms in Hindi] संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य-
जीवों में जनन' कैसे होता है? प्रमुख जनन अंग कौन कौन से है?


Reproduction in Organisms in Hindi -Biology science GK imp facts Hindi,



वह प्रक्रम, जिसके द्वारा जीव अपने जैसी संतानों की उत्पत्ति करते हैं जनन कहलाता है


पुमंग नर के और जायंग मादा के जनन अंग है ,जो आवश्यक जनन अंग कहलाते हैं


परागकोश से वर्तिकाग्र तक पराग कणों का स्थानांतरण परागण कहलाता है ,जो कई कारकों द्वारा संपन्न होता है


पादपों में निषेचन की क्रिया बिजांडो के भीतर होती हैं,


परागण दो प्रकार का होता है- स्व-परागण और पर-परागण


वृषण शुक्रजनन नलिकाओं का बना होता है


पूर:स्थ द्रव, शुक्राणु तथा शुक्राशय  द्रव मिलकर वीर्य बनाते हैं


अंडाणु अंडाशय में बनते हैं ,अंडाशय से हर महीने एक परिपक्व अंडाणु निकलकर फैलोपिअन नलिका में चला जाता है।


वीर्य स्त्री की योनि में स्खलित होते हैं, यहां से वीर्य में स्थित शुक्राणु फैलोपिअन नलिका में पहुंचकर अंडाणु को निषेचित करते हैं ,जिससे युग्मनज का निर्माण होता है युग्मनज मादा के गर्भाशय में शिशु के रूप में विकसित होता है,


स्त्रियों में लैंगिक चक्र (मासिक चक्र) 28 दिनों तक चलता है


जब नर या मादा लिंग अलग-अलग व्यष्टियों में पाए जाते हैं तो ऐसे जीव एक लिंगी तथा जब नर या मादा लिंग एक ही व्यष्टि में होते हैं तो उसे द्विलिंगी या उभयलिंगी कहते हैं,


एक सामान्य पुष्प के 4 भाग होते हैं- बाहृयदलपुंज ,दलपुंज ,पुमंग, जायांग


कायिक प्रवर्धन से शीघ्र ,सस्ते में तथा विभिन्न पौधों में भी जनन की क्रिया संपन्न होती हैं


जनन की वह विधि जिसमें नर और मादा दोनों भाग लेते हैं लैंगिक जनन कहलाती है


जनन जीवों का मुख्य लक्षण है जिसके द्वारा जीवों की संख्या में वृद्धि होती है


जनन में DNA प्रतिकृति एवं अन्य कोशिकीय संगठन का सृजन होता है


जनन मुख्यतः दो प्रकार का होता है- लैंगिक और अलैंगिक


सामान्यतः विखंडन दो प्रकार का होता है- द्विखंडन, बहूखंडन


मुकुलन एक प्रकार का अलैंगिक जनन है जो आमतौर पर हाइड्रा, yeast  आदि में पाया जाता है

Popular posts from this blog

[IMP*] कर्क, मकर एवं विषुवत रेखा पर स्थित देश

 कर्क रेखा, मकर रेखा, विषुवत रेखा ,ग्रीनविच रेखा एवं अन्य महत्वपूर्ण अक्षांश पर स्थित विभिन्न देशों के नाम तथा कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्यों के नाम एवं दिशाओं के अनुसार उनका क्रम   ग्लोब की विभिन्न रेखाओं अर्थात अक्षांश एवं देशांतर पर स्थित विभिन्न देशों एवं राज्यों की स्थिति से संबंधित तथ्य एवं प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं ,यहां पर कर्क रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम मकर रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम विषुवत रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम तथा प्रधान मध्यान रेखा जिसे  ग्रीनविच मीन टाइम [GMT] भी कहते हैं ,इस पर स्थित विभिन्न देशों की नामों की सूची दी गई है। kark rekha vishwa ke kitne desho se hokar gujarti hai कर्क रेखा पर स्थित देशों के संख्या एवं नाम  कर्क रेखा साडे 23 डिग्री उत्तरी अक्षांश [23.5* N] की रेखा को कहते हैं कर्क रेखा विश्व के तीन महाद्वीपों के 17 देशों से होकर गुजरती है, तीन महाद्वीपों में -उत्तरी अमेरिका महाद्वीप, अफ्रीका महाद्वीप एवं एशिया महाद्वीप सम्मिलित है ,तथा कर्क रेखा पर स्थित देशों के नाम (पश्चिम दिशा से पू

6 best Hindi grammar books for competitive exams

  हिंदी ग्रामर एवं हिंदी सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ,एवं अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में जैसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC )राज्य लोक सेवा आयोग (STATE-PSC) ,पुलिस भर्ती परीक्षा ,बैंकिंग परीक्षा IBPS PO/SO/आदि में हिंदी  को पृथक विषय के रूप में सम्मिलित किया गया है,  यहां पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी ग्रामर की 6सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जोकि विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।  6 best hindi grammar book for competitive exams  हिंदी ग्रामर की 6 श्रेष्ठ पुस्तकों की सूची निम्न है।  1.लुसेंट सामान्य हिंदी- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए   Lucent publications की यह पुस्तक विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है ,इस पुस्तक के लेखक श्री संजीव कुमार है,  इस पुस्तक में हिंदी ग्रामर को अत्यंत ही सरल स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं विशेष तौर से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) यूजीसी , एसएससी आदि परीक्षाओं में विगत वर्षों में पूछे गए प्रश

[imp*]मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण

 मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha  मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation [number of seats] of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha मध्य प्रदेश राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 35  स्थान /सीटे अनुसूचित जाति [SC] एवं 47 सीटें अनुसूचित जनजाति [ST] के लिए आरक्षित है,  वहीं लोकसभा में अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित कुल 84 सीटों में 4 सीटें मध्य प्रदेश से आरक्षित है , यह चार सीटें - भिंड टीकमगढ़ उज्जैन एवं देवास की सीटें हैं  तथा लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों हेतु आरक्षित कुल 47 सीटों में से 6 सीटें मध्य प्रदेश राज्य से निर्धारित है लोकसभा में मध्य प्रदेश से अनुसूचित जनजाति की 6 सीटें निम्नलिखित है - खरगोन  धार  रतलाम  बेतूल  शहडोल  मंडला लोकसभा में एवं राज्यों की विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा एंग्लो इंडियन समुदाय के आरक्षण संबं