[PDF*] वर्तमान केंद्रीय मंत्री मंडल के मंत्री एवं उनके विभाग की सूची - [most imp question answer for mppsc pre 2020-2021 ]
वर्तमान [2021] केंद्रीय मंत्री मंडल के मंत्री एवं उनके विभाग की सूची
Cabinet Ministers of India 2021 most imp Gk Q&A PDF download
7 जुलाई 2021 को केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव के बाद बने नए मंत्री एवं उनके विभागों की सूची
7 जुलाई 2021 को नरेंद्र मोदी सरकार की केंद्रीय कैबिनेट में हुए बदलाव के बाद मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री ,राज्य मंत्री एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सहित कुल मंत्रियों की संख्या 78 हो गई है,
78 सदस्यीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों की कुल संख्या प्रधानमंत्री सहित 31है, 45 राज्य मंत्री तथा दो राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार है।
वर्तमान में केंद्रीय कैबिनेट के मंत्री तथा उनके विभागों की सूची जानने के लिए इस पेज के नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें
[Download PDF -List of cabinet minister and their portfolio in Hindi]
वर्तमान केंद्रीय कैबिनेट के मंत्री एवं उनके विभागों तथा केंद्रीय कैबिनेट के गठन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य एवं प्रश्न उत्तर जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है है.
Question answer related to cabinet minister and their portfolio in Hindi.
प्रश्न - नवीन गठित केंद्रीय मंत्री परिषद में में कुल कितने सदस्य हैं?
उत्तर -हाल ही में गठित केंद्रीय मंत्री परिषद में कुल 78 सदस्य हैं ,जिनमें से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 31 कैबिनेट मंत्री ,45 राज्य मंत्री तथा दो राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार है,
प्रश्न -वर्तमान मंत्री परिषद में कितनी महिला मंत्री सदस्य सम्मिलित है?
उत्तर- वर्तमान मंत्री परिषद में कुल 11 महिला मंत्री सम्मिलित है ,जिनमें से दो महिलाएं कैबिनेट मंत्री है तथा 9 राज्य मंत्री है,
प्रश्न -हाल ही में सृजित केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय का मंत्री किसे बनाया गया है, ?
उत्तर- हाल ही में गठित केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय का मंत्री अमित शाह को बनाया गया है जो कि भारत के गृह मंत्री भी है,
प्रश्न -वर्तमान में केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री कौन है?
उत्तर -भूपेंद्र यादव वर्तमान में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री है, इसके अलावा उनके पास श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का भी प्रभार है, श्री भूपेंद्र यादव राजस्थान राज्य से निर्वाचित हुए हैं.
प्रश्न -वर्तमान में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री कौन है?
उत्तर -श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री हैं
प्रश्न -केंद्रीय जल शक्ति मंत्री कौन है ?
उत्तर- श्री गजेंद्र सिंह शेखावत वर्तमान में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री है,
प्रश्न -केंद्रीय मंत्री परिषद में कुल महिला सदस्यों की संख्या एवं नाम बताइये ?
उत्तर- वर्तमान समय में केंद्रीय मंत्री परिषद में महिलाओं की संख्या 11 हैं ,जिनमें से दो महिलाएं कैबिनेट मंत्री है ,
जिनके नाम निम्नलिखित-
निर्मला सीतारमण - केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों की कैबिनेट मंत्री है.
स्मृति ईरानी - जो कि वर्तमान में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री है..
2 महिला कैबिनेट मंत्रियों के अलावा 9 महिलाएं केंद्रीय मंत्री परिषद में राज्य मंत्री के रूप में पदस्थ हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं.
अनुप्रिया पटेल वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री
शोभा करंद लाजे कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री
दर्शना जरदोष वस्त्र एवं रेलवे राज्य मंत्री
मीनाक्षी लेखी केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री
रेणुका सिंह जनजाति मामले की राज्यमंत्री
अन्नपूर्णा देवी शिक्षा राज्यमंत्री
डॉ भारती पवार स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री
प्रतिमा भूमिक केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री
प्रश्न -केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कौन ?
उत्तर -डॉ वीरेंद्र कुमार को वर्तमान में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है ,इससे पूर्व श्री थावर चंद गहलोत के पास यह पद का जो कि वर्तमान में कर्नाटक राज्य के राज्यपाल के रूप में मनोनीत किए गए,
प्रश्न- केंद्रीय कानून मंत्री कौन है ?
उत्तर -श्री किरण रिजिजू वर्तमान में केंद्रीय कानून मंत्री है,
प्रश्न -वर्तमान में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी [इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी ]मिनिस्टर कौन है?
उत्तर- श्री अश्विनी वैष्णव वर्तमान में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री हैं.
प्रश्न -केंद्रीय मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा मंत्रियों की संख्या किस राज्य से है ?
उत्तर -वर्तमान केंद्रीय कैबिनेट में उत्तर प्रदेश राज्य से सर्वाधिक मंत्री है उत्तर प्रदेश राज्य से कुल 16 मंत्री केंद्रीय मंत्री परिषद में सम्मिलित है.
प्रश्न -अभी हाल ही में 7 जुलाई 2021 को कितने नए केंद्रीय मंत्रियों को शपथ दिलाई गई?
उत्तर -हाल ही में 43 मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई इनमें 15 कैबिनेट मंत्री एवं 28 राज्य मंत्री है.
प्रश्न -वर्तमान केंद्रीय कैबिनेट में मध्यप्रदेश राज्य से कुल कितने मंत्री हैं
उत्तर- वर्तमान केंद्रीय कैबिनेट में मध्य प्रदेश से कुल 3 कैबिनेट मंत्री हैं, जिनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया जो कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री है . वीरेंद्र कुमार जो कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हैं,तथा नरेंद्र सिंह तोमर जो कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री है
प्रश्न -वर्तमान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री कौन है ?
उत्तर -श्री धर्मेंद्र प्रधान वर्तमान में केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री है
प्रश्न- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री किसे बनाया गया?
उत्तर -श्री मनसुख मांडवीया को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है इससे पूर्व डॉ हर्षवर्धन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री थे,
प्रश्न -केंद्रीय रेल मंत्री कौन है ?
उत्तर- श्री अश्विनी वैष्णव वर्तमान में केंद्रीय रेल मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री हैं इससे पूर्व श्री पीयूष गोयल केंद्रीय रेलवे मिनिस्टर थे
प्रश्न -श्री वीरेंद्र कुमार जो कि वर्तमान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री है उनका संबंध किस राज्य से है ?
उत्तर वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश राज्य से केंद्रीय कैबिनेट मंत्री है जिनका संबंध मध्य प्रदेश के सागर जिले से हैं,