Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2022

[imp*]प्रसिद्ध व्यक्तियों -महापुरुषों के उपनाम एवं उपाधियां

  प्रसिद्ध व्यक्तियों महापुरुषों के उपनाम एवं उपाधियां भारत एवं विश्व के विभिन्न राजनीतिक ,सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त महान व्यक्तियों के उपनाम  एवं उनको दी गई उपाधियों से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं, यहां पर भारत के महान व्यक्तियों को दी गई उपाधि एवं उनके अन्य नाम [उपनाम ]के बारे में आसान भाषा में तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं भारतीय शेक्सपियर के नाम से कालिदास जाने जाते हैं। तानसेन को संगीत सम्राट कहा जाता है। रानी लक्ष्मीबाई का उपनाम मनु था। लता मंगेशकर को स्वर साम्राज्ञी कहा जाता है। आचार्य पाणिनी व्याकरणाचार्य के रूप में प्रतिष्ठित हैं। विजयाराजे सिंधिया को राजमाता कहा जाता है। अशोक कुमार दादा मुनि के नाम से भी जाने जाते हैं। पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र आधुनिक चाणक्य के रूप में प्रतिष्ठित हैं। अहिल्याबाई होल्कर को लोकमाता/देवी के रूप में माना जाता है। राजेंद्र कुमार जैन[ रजनीश/ओशो] को भगवान उपनाम से जाना जाता है। पंडित कुंजीलाल दुबे को मध्यप्रदेश के विधि पुरुष कहा जाता है। संत सिंगाजी निमाड़ के कबीर के रूप में प्रसिद्ध है। आचार्य