मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घोषित दिवस एवं वर्ष -
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न अवसरों पर राज्य दिवस या राज्य वर्ष घोषित किए हैं- जिनसे संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं, यहां पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित महत्वपूर्ण दिवस एवं वर्ष की सूची दी गई है।
🔺मध्यप्रदेश में वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।
🔺25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश में कर्त्तव्य पर्व मनाया जाता है।
🔺मध्यप्रदेश में 18 जून को महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया जाता है।
🔺मध्यप्रदेश में खमेर वर्ष 2012 को लागू किया गया।
🔺मध्यप्रदेश में बाँस वर्ष 2010 में घोषित किया गया।
🔺मध्यप्रदेश में राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जाता है।
🔺मध्य प्रदेश में 2 नवंबर को नगरीय निकाय दिवस मनाया जाता है।
🔺2011 में मध्यप्रदेश में महुआ वर्ष घोषित किया गया।
🔺2011 में मध्यप्रदेश में ट्रैफिक वर्ष घोषित किया गया।
🔺6 अप्रैल 2013 को मध्य प्रदेश में विकास दिवस प्रारंभ किया गया।
🔺मध्यप्रदेश में वर्ष 2013 को सूचना प्रौद्योगिकी सशक्तिकरण वर्षके रूप में मनाया गया।
🔺3 जुलाई को मध्यप्रदेश में बाँस दिवस मनाया जाता है ।
🔺मध्यप्रदेश में 2016-2017 को गरीब कल्याण वर्ष प्रारंभ किया गया था।
🔺2015 में मध्य प्रदेश में पर्यटन वर्ष लागू किया गया।
🔺मध्यप्रदेश में प्रत्येक माह की 7 तारीख को अन्न उत्सव मनाया जाता है।
🔺मध्य प्रदेश राज्य जनसंख्या नियंत्रण दिवस 11 मई को मनाया जाता है,
🔺मध्य प्रदेश में 11 जुलाई को महुआ दिवस के रूप में मनाया जाता है।
🔺25 सितंबर को मध्य प्रदेश लोक सेवा दिवस मनाया जाता है।
🔺मध्यप्रदेश में 2011 में कृषि उत्पादकता वर्ष लागू किया गया।
🔺मध्यप्रदेश में 5 अक्टूबर को बेटी बचाओ दिवस घोषित किया गया।