मोहम्मद गौरी ने भारत पर कब-कब और किन-किन स्थानों पर किया -
मोहम्मद गौरी द्वारा भारत पर किए गए प्रमुखआक्रमणों की सूची -
मोहम्मद गौरी द्वारा भारत पर अनेक बार आक्रमण किए गए जोकि भारतीय इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं ,मोहम्मद गोरी द्वारा विभिन्न भारतीय राज्यों पर किए गए आक्रमणों से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं,
यहां पर मोहम्मद गौरी द्वारा भारत पर किए गए सभी आक्रमणों की सूची उनके स्थान तथा सन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में दी गई है
मोहम्मद गौरी द्वारा भारत पर किए गए प्रमुख आक्रमण ,
🩸मुल्तान पर आक्रमण-मोहम्मद ग़ोरी ने मुल्तान पर आक्रमण सन् 1175 ई. में किया।
🩸उच्छ पर आक्रमण-मोहम्मद ग़ोरी ने सन् 1176 ई. में उच्छ के दुर्ग पर आक्रमण किया।
🩸गुजरात पर आक्रमण-मुहम्मद गौरी ने सन् 1178 ई. में गुजरात पर आक्रमण किया।
🩸पंजाब पर आक्रमण- मुहम्मद गौरी ने सन् 1179 ई. में लाहौर पर आक्रमण किया।
🩸भटिंडा पर आक्रमण- मोहम्मद गौरी ने सन् 1189 ई. में भटिंडा के किले पर आक्रमण किया।
🩸तराइन का प्रथम युद्ध- सन् 1191 ई. में थानेश्वर के समीप तराइन के मैदान में युद्ध हुआ।
🩸तराइन का द्वितीय युद्ध- मुहम्मद गौरी ने सन् 1192 ई. में तराइन का द्वितीय युद्ध किया।
🩸कन्नौज पर आक्रमण (चंदावर का युद्ध)- मुहम्मद गौरी ने सन् 1194 ई. में कन्नौज पर आक्रमण किया।
🩸अजमेर ,हाँसी व दिल्ली में विद्रोह- मुहम्मद गौरी के भारत से चले जाने के पश्चात सन् 1192 ई. से 1194 ई. के मध्य अजमेर, हाँसी तथा दिल्ली में मुसलमानों के विरुद्ध विद्रोह हुए।
🩸बयाना एवं ग्वालियर पर आक्रमण-मुहम्मद गौरी सन् 1195-1196 ई. में पुनः भारत आया और बयाना को जीतकर ग्वालियर पर आक्रमण किया।
🩸गुजरात पर आक्रमण (1197 ई.)-कुतुबुद्दीन ऐबक ने गुजरात पर आक्रमण किया ।
तथा चालूक्यों के राजा भीम द्वितीय की राजधानी अन्हिलवाड़ पर अधिकार कर लिया। परंतु वह अधिक समय तक गुजरात को अपने अधिकार में नहीं रख सका।
सन् 1201 ई. में भीम ने पुनः गुजरात पर अधिकार कर लिया।
🩸अन्य प्रदेशों पर कुतुबुद्दीन ऐबक के आक्रमण-कुतुबुद्दीन ऐबक मोहम्मद गौरी का ग़ुलाम था।
इसके परिणाम स्वरूप कुतुबुद्दीन ऐबक ने बदायूंँ, कालिंजर, महोबा, खजुराहो, बिहार व बंगाल के कुछ क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया।
मुहम्मद गौरी के भारत पर आक्रमण-
🩸खोक्खरों से संघर्ष -पंजाब में खोक्खर जाति ने गौरी के सूबेदार को परास्त करके लाहौर को जितने का प्रयत्न किया।
इस कारण 1205 ई. में मुहम्मद गौरी पुनः भारत आया।
1206 ईस्वी में मोहम्मद गोरी के गजनी वापस लौटते समय सिंधु नदी के तट पर दमयक नामक स्थान पर सायंकालीन नमाज पढ़ते हुए कुछ लोगों ने मुहम्मद गौरी का अचानक आक्रमण करके कत्ल कर दिया।
इन्हे भी पढ़े -
POLITY GK FOR ALL COMPETITIVE EXAM IN HINDI
HISTORY GK FOR ALL COMPETITIVE EXAM IN HINDI
ECONOMICS GK FOR ALL COMPETITIVE EXAM IN HINDI
GEOGRAPHY GK FOR ALL COMPETITIVE EXAM IN HINDI
SCIENCE GK FOR ALL COMPETITIVE EXAM IN HINDI
सभी दार्शनिक एवं विचारक MPPSC PAPER -4