Skip to main content

[exam tips*] दिन में कितने घंटे पढ़ाई करना चाहिए ? दैनिक टाइम टेबल कैसा होना चाहिए?

 विद्यार्थी को परीक्षा के लिए चाहे वह कॉन्पिटिटिव एग्जाम हो या बोर्ड एग्जाम हो 1 दिन में कितने घंटे पढ़ाई करना चाहिए ?  यह सवाल अक्सर कई विद्यार्थियों के मन में उठता है ,

1 दिन में कितने घंटे पढ़ाई करना चाहिए ?एक्जाम प्रिपरेशन के लिए दैनिक टाइम टेबल




यहां पर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का दैनिक टाइम टेबल कैसा होना चाहिए[perfect daily timetable for students in hindi] तथा उन्हें  दिन में कितने घंटे पढ़ाई करना चाहिए, इसके बारे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित  आसान उपाय प्रस्तुत किए गए है-


 स्टूडेंट अपनी एक्जाम प्रिपरेशन के लिए दैनिक टाइम टेबल में   8 +  8 + 8 फार्मूले  का उपयोग करें ,यह एक वैज्ञानिक फार्मूला है,

यह फार्मूला वैज्ञानिक रीति के अनुसार कार्य करता है इसमें पूरे दिन की अवधि को जो कि 24 घंटे होती है, उसे तीन बराबर हिस्सों में बांटा जाता है अर्थात 8+8+8+=24 घंटे,

8-8 घंटे के तीन हिस्सों को अलग-अलग कार्यों के लिए आवंटित किया जाता है।
  1. इसमें 8 घंटे सोने अर्थात आराम करने के लिए,
  2. 8 घंटे अपना जरूरी दैनिक काम ,घर के काम एवं शारीरिक क्रियाओं के लिए
  3. तथा 8 घंटे अपनी पढ़ाई के लिए (विद्यार्थियों हेतु) आवंटित किए जाते हैं।

यह  8+8+8 का फार्मूला व्यवहारिक दृष्टिकोण पर आधारित है तथा आपको भी अपने स्टडी प्लान में इस फार्मूले का उपयोग करना चाहिए, जिससे आप एक प्रैक्टिकल सेल्फ स्टडी प्लान बना सके और उसको परीक्षा तक आसानी से जारी रख सके।
विद्यार्थियों को अपने दैनिक टाइम टेबल को आठ - आठ  घंटे के ऊपर दर्शाए गए तरीके के अनुसार बांटने के निम्न लाभ होंगे-

दिन के 24 घंटों को 8-8 घंटे के तीन हिस्सों में बांट कर पढ़ाई करने का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि इसमें विद्यार्थी लंबे समय तक अपना अध्ययन कार्य बिना किसी तनाव के कर सकता है,

  हालांकि परीक्षा के दिनों में सामान्यता 10 से 15 दिन पहले आप अपने पढ़ाई  के समय [घंटो] में अपनी आवश्यकता अनुसार परिवर्तन कर सकते हैं ,अर्थात आप पढ़ाई के 8 घंटों में वृद्धि करें, क्योंकि अब परीक्षा नजदीक है इसके लिए जो अतिरिक्त समय आप लेना चाहते हैं उसे अपने दैनिक कार्यों एवं बाजार की गतिविधियों से कम करके जोड़ना चाहिए ना कि अपने आराम एवं सोने के 8 घंटों में से कम करना चाहिए,
 अगर आप अपने आराम करने के समय को कम करके पढ़ाई के समय को बढ़ाएंगे तो यह ज्यादा दिन तक व्यावहारिक नहीं रहेगा ,कुछ समय पश्चात आपको सर दर्द ,तनाव,परेशानी  आदि  होने लगेंगी ,जिसके कारण आप अपनी पढ़ाई को ज्यादा दिनों तक जारी नहीं रख सकेंगे,

 इसलिए विद्यार्थियों को सबसे उचित सलाह यही होगी कि आप अपने पढ़ाई को ज्यादा घंटे देने के लिए आराम के लिए निर्धारित समय में से कटौती ना करें ,आपके लिए आराम करना भी उतना ही जरूरी है जितना कि पढ़ाई करना,


Popular posts from this blog

[IMP*] कर्क, मकर एवं विषुवत रेखा पर स्थित देश

 कर्क रेखा, मकर रेखा, विषुवत रेखा ,ग्रीनविच रेखा एवं अन्य महत्वपूर्ण अक्षांश पर स्थित विभिन्न देशों के नाम तथा कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्यों के नाम एवं दिशाओं के अनुसार उनका क्रम   ग्लोब की विभिन्न रेखाओं अर्थात अक्षांश एवं देशांतर पर स्थित विभिन्न देशों एवं राज्यों की स्थिति से संबंधित तथ्य एवं प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं ,यहां पर कर्क रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम मकर रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम विषुवत रेखा पर स्थित देशों की संख्या एवं नाम तथा प्रधान मध्यान रेखा जिसे  ग्रीनविच मीन टाइम [GMT] भी कहते हैं ,इस पर स्थित विभिन्न देशों की नामों की सूची दी गई है। kark rekha vishwa ke kitne desho se hokar gujarti hai कर्क रेखा पर स्थित देशों के संख्या एवं नाम  कर्क रेखा साडे 23 डिग्री उत्तरी अक्षांश [23.5* N] की रेखा को कहते हैं कर्क रेखा विश्व के तीन महाद्वीपों के 17 देशों से होकर गुजरती है, तीन महाद्वीपों में -उत्तरी अमेरिका महाद्वीप, अफ्रीका महाद्वीप एवं एशिया महाद्वीप सम्मिलित है ,तथा कर्क रेखा पर स्थित देशों के नाम (पश्चिम दिशा से पू

6 best Hindi grammar books for competitive exams

  हिंदी ग्रामर एवं हिंदी सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ,एवं अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में जैसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC )राज्य लोक सेवा आयोग (STATE-PSC) ,पुलिस भर्ती परीक्षा ,बैंकिंग परीक्षा IBPS PO/SO/आदि में हिंदी  को पृथक विषय के रूप में सम्मिलित किया गया है,  यहां पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी ग्रामर की 6सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जोकि विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।  6 best hindi grammar book for competitive exams  हिंदी ग्रामर की 6 श्रेष्ठ पुस्तकों की सूची निम्न है।  1.लुसेंट सामान्य हिंदी- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए   Lucent publications की यह पुस्तक विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है ,इस पुस्तक के लेखक श्री संजीव कुमार है,  इस पुस्तक में हिंदी ग्रामर को अत्यंत ही सरल स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं विशेष तौर से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) यूजीसी , एसएससी आदि परीक्षाओं में विगत वर्षों में पूछे गए प्रश

[imp*]मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण

 मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha  मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण / सीटों की संख्या  Reservation [number of seats] of SC and ST in Madhya Pradesh Vidhan Sabha and Lok sabha मध्य प्रदेश राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 35  स्थान /सीटे अनुसूचित जाति [SC] एवं 47 सीटें अनुसूचित जनजाति [ST] के लिए आरक्षित है,  वहीं लोकसभा में अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित कुल 84 सीटों में 4 सीटें मध्य प्रदेश से आरक्षित है , यह चार सीटें - भिंड टीकमगढ़ उज्जैन एवं देवास की सीटें हैं  तथा लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों हेतु आरक्षित कुल 47 सीटों में से 6 सीटें मध्य प्रदेश राज्य से निर्धारित है लोकसभा में मध्य प्रदेश से अनुसूचित जनजाति की 6 सीटें निम्नलिखित है - खरगोन  धार  रतलाम  बेतूल  शहडोल  मंडला लोकसभा में एवं राज्यों की विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा एंग्लो इंडियन समुदाय के आरक्षण संबं